होम / MP News: गुना के पार्षद की डेंगू से मौत, गंभीर हालात में भोपाल किया था रेफर

MP News: गुना के पार्षद की डेंगू से मौत, गंभीर हालात में भोपाल किया था रेफर

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : September 30, 2024, 6:06 pm IST
MP News: गुना के पार्षद की डेंगू से मौत, गंभीर हालात में भोपाल किया था रेफर

India News MP (इंडिया न्यूज़),MP News: गुना नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद का निधन हो गया। बता दें कि वह डेंगू से पीड़ित थे। उन्हें गुना में एक अस्पताल में एडमिट कराया था। रविवार को उन्हें भोपाल रेफर किया गया था। सोमवार को एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने जान चली गई।

निजी अस्पताल में भर्ती कराया

आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार गुना नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद डॉ. कल्याण लोधा कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें शहर के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। यहां जांच पड़ताल के दौरान उन्हें डेंगू पाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। गंभीर स्थिति के चलते उन्हें भोपाल रेफर किया था। रविवार को ही परिवार वाले उन्हें भोपाल लेकर पहुंचे और 1निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। यहां आज इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

2 लाख रुपए खर्च

आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। 3 हफ्तों में जिले में डेंगू से 3 मौतें हो चुकी हैं। राघौगढ़ के डोंगर गांव में रहने वाले डोंगर सिंह पुत्र विशन सिंह यादव की 21 सितंबर को भोपाल में इलाज के दौरान मौत हुई। 35 साल के डोंगर सिंह को 1 हफ्ते से बुखार आ रहा था। उन्हें पहले गुना के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया । जब उनकी हालत में सुधार नहीं दिखा तो घर वाले उनको भोपाल ले गए। वहां बताया गया कि उन्हें डेंगू है। करीब 3 दिन उन्हें एडमिट रखा। इस दौरान उनके 2 लाख रुपए खर्च हुए। फिर भी उनकी जान नहीं बची।

Kullu Masjid case: हिमाचल में एक और मस्जिद के खिलाफ हिन्दुओं ने खोला मोर्चा, पुलिस के साथ हुई झड़प

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT