होम / MP News: राष्ट्रपति मुर्मू ने किए महाकाल के दर्शन, झांझ-डमरू की ध्वनि से स्वागत

MP News: राष्ट्रपति मुर्मू ने किए महाकाल के दर्शन, झांझ-डमरू की ध्वनि से स्वागत

Prakhar Tiwari • LAST UPDATED : September 19, 2024, 4:47 pm IST

India News MP (इंडिया न्यूज़),MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पहली बार विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन गई । वहीं TRP लाइन हेलीपैड पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल, CM डॉ. मोहन यादव और डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने उनकी अगवानी की। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम स्थल होटल रूद्राक्ष पहुंचीं, जहां उन्होंने सफाई मित्रों का सम्मान किया साथ ही उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन का भूमि पूजन भी किया।

उज्जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सफाई कर्मियों के सम्मान के दौरान राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत “जय श्री महाकाल” के साथ की। उन्होंने बताया कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से चली आई संस्कृति और सभ्यता की परंपरा लगातार बनी हुई है। आपको बता दें कि उज्जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र भी रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी जनसेवा यात्रा स्वच्छता के कार्य से ही शुरुआत हुई थी। नोटिफाइड एरिया काउंसिल की अध्यक्ष रहते हुए वे डेली 1 वार्ड से दूसरे वार्ड जाकर सफाई काम का निरीक्षण करती थीं। पिछले 10 सालो में स्वच्छता अभियान देशव्यापी बन गया है, जिससे अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। राष्ट्रपति ने लास्ट में भी “जय महाकाल” का उदघोष किया।

महाकाल मंदिर को विशेष रूप से सजाया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह में दर्शन करके बाबा महाकाल आशीर्वाद लिया । उनके आगमन पर महाकाल मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था साथ ही झांझ और डमरू की ध्वनि से राष्ट्रपति का स्वागत भी किया गया।

Bihar Politics: जीतन राम मांझी पर तेजस्वी यादव का जुबानी हमला, ‘उन्हें लोग…’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
MCC NEET UG Counselling 2024: आज जारी की गई दूसरे चरण के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार
ADVERTISEMENT