होम / MP Politics News: दाम न मिलने पर किसानों ने सोयाबीन के खेत में लगाई आग! दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा

MP Politics News: दाम न मिलने पर किसानों ने सोयाबीन के खेत में लगाई आग! दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा

Deepika Tiwari • LAST UPDATED : October 24, 2024, 5:36 pm IST
ADVERTISEMENT
MP Politics News: दाम न मिलने पर किसानों ने सोयाबीन के खेत में लगाई आग!  दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा

MP Politics News

India News (इंडिया न्यूज)MP Politics News: मध्य प्रदेश में सोयाबीन के दाम में गिरावट से किसानों के गुस्से के मामले अलग-अलग जगहों से सामने आ रहे हैं. धार जिले के बदनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेलड़ी में एक किसान ने सोयाबीन का सही दाम न मिलने से खेत में ही फसल जला दी। इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है.

सोयाबीन पर हो रही राजनीति 

मध्य प्रदेश में सोयाबीन के दाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच खूब राजनीति हो रही है. इस बार सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों की सोयाबीन की फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी. इसके बावजूद मौसम की मार के चलते किसानों की हालत काफी खराब नजर आ रही है। इन सबके बीच धार जिले के बदनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेलड़ी में रहने वाले दिलीप जागीरदार ने अपने खेत में फसल में आग लगा दी. किसान दिलीप जागीरदार का कहना है कि मौसम की मार के चलते सोयाबीन की फसल का उत्पादन काफी कम हुआ है.

दिग्विजय सिंह ने कहा..

इसके अलावा फसल को नुकसान भी हुआ है। मंडी में भाव न मिलने के कारण उसने 10 बीघा जमीन पर खड़ी सोयाबीन की फसल में आग लगा दी है। किसान दिलीप जागीरदार का कहना है कि अधिक बारिश के कारण सोयाबीन के दाने सड़ गए थे. इसके अलावा मंडी में सोयाबीन को सही भाव नहीं मिल रहा है। इसलिए उसने सोयाबीन को बाहर निकालने की बजाय उसमें आग लगा दी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश को किसान कर्मण पुरस्कार मिला है और मध्य प्रदेश के किसान अपने खेतों में फसल जला रहे हैं। मध्य प्रदेश में फसलों के भाव वाजिब नहीं हैं और किसानों की हालत बेहद खराब है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए धार जिले के बदनावर विधानसभा क्षेत्र के एक किसान का भी जिक्र किया है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT