होम / Priyanka Gandhi targeted BJP: MP में प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा – भाजपा सरकार ने भगवान को भी नहीं बख्शा….

Priyanka Gandhi targeted BJP: MP में प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा – भाजपा सरकार ने भगवान को भी नहीं बख्शा….

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : June 12, 2023, 2:43 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Gandhi targeted BJP: आने वाले महिनों में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं इसी को मद्देनज़र रखते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी है। ऐसे में आज प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी की पूजा अर्चना की। इस दौरान एक जनसभा को संबोधीत करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने रहा कि भाजपा के दिल में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं। ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीते 220 महीने में 225 घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 18 सालों से एमपी के साथ गलत हो रहा है। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार, घोटालों की सूची बेहद लंबी है। उन्होंने कहा जबलपुर में कहा कि पिछले तीन वर्ष में भाजपा शासन द्वारा मध्य प्रदेश में केवल 21 सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों को मुआवजा बांटने में 4000 करोड़ का घोटाला हुआ है।

प्रियंका गांधी ने महाकाल लोक में तेज हवाओं के कारण मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने पर कहा कि भाजपा सरकार ने भगवान को भी नहीं बख्शा है। उन्होंने कहा कि दो इंजन, तीन इंजन की कई सरकारें देखीं लेकिन हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक के लोगों ने मुहतोड़ जवाब दिया। प्रदेश में सरकार बनी तो एमपी में पुरानी पेंशन लागू करेंगे।

जबलपुर को मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है। प्रियंका की यात्रा के लिए शहर में कई जगह बजरंगबली के कट आउट लगाए गये। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्य के प्रभारी पार्टी महासचिव जे.पी। अग्रवाल और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के साथ प्रियंका गांधी ने ग्वारीघाट में नर्मदा के किनारे पूजा की। स्थानीय विधायक तरुण भनोट ने प्रियंका गांधी को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। नेताओं ने नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

ये भी पढ़ें – Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी को भेजा गया न्योता

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Volodymyr Zelenskyy: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कार्यकाल हुआ समाप्त, जानें अब आगे क्या-Indianews
Book Flight: इस दिन मिलती है सस्ती फ्लाइट टिकट, जानें कैसे बचाना है पैसे?- Indianews
Cannes 2024 के दूसरे लुक के लिए Nancy Tyagi ने पहनी सिल्वर कड़ाई की साड़ी, Sonam Kapoor ने कर डाली यह डिमांड -Indianews
Jagannath Temple Ratna: क्या है जगन्नाथ मंदिर रत्न भंडार की चाबी गायब होने का रहस्य, पीएम मोदी ने सच से उठाया पर्दा-Indianews
दुबई बेस्ड यूट्यूबर संग कुश्ती करते नजर आए Salman Khan, सुल्तान बने एक्टर का वीडियो हुआ वायरल -Indianews
दूषित पानी पीने से मर रहे थे ग्रामीण, 25 साल बाद इस गांव में लगा हैंडपंप
Alia Bhatt ने अपनी नई YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म की तैयारी की शुरू! सोशल मीडिया पर तस्वीरें आई सामने -Indianews
ADVERTISEMENT