होम / Ujjain News: इंदौर-उज्जैन दौरे पर आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें पूरा कार्यक्रम

Ujjain News: इंदौर-उज्जैन दौरे पर आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें पूरा कार्यक्रम

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : September 17, 2024, 8:59 pm IST

Ujjain News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

India News MP(इंडिया न्यूज)Ujjain News: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुरुवार (19 सितंबर) को 3 घंटे के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन सड़क की सौगात देंगी, इसके लिए तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।

इसके अलावा उज्जैन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान महाकाल के दरबार में दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेंगी। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई मित्रों को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

आखिरकार खत्म हुआ हजारों भारतीयों का इंतजार!Georgia Meloni ने इस अंदाज में PM Modi को दी जन्मदिन की बधाईृ

राष्ट्रपति के दौरे का कार्यक्रम

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दरबार में दर्शन करेंगी। जहां वे ई-कोर्ट के जरिए महाकाल लोक के दर्शन करेंगी। इसके बाद वे भगवान महाकाल के गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना करेंगी।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। उन्हें ऊपर से दर्शन कराए जाएंगे। हालांकि उनके आगमन से पहले और बाद में दर्शन व्यवस्था सामान्य रहेगी।

उज्जैन- इंदौर सिक्स लेन का करेंगी शिलान्यास

इसके बाद वह उज्जैन-इंदौर के बीच बनने वाली छह लेन सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी। उज्जैन-इंदौर मार्ग के छह लेन सड़क विस्तार पर 1600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वच्छता अभियान के तहत पांच सफाई मित्रों को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित करेंगी। इसके बाद वह उज्जैन से रवाना होंगी। यह पूरा कार्यक्रम दोपहर करीब 12:30 बजे समाप्त होगा।

राष्ट्रपति के साथ ये वीआईपी रहेंगे मौजूद

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पीडब्ल्यूडी मंत्री, स्थानीय विधायक, प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे।

मूर्तिकारों से भी मिलेंगी

उज्जैन दौरे के दौरान महामहिम राष्ट्रपति महाकालेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा वे फाइबर की मूर्तियों को पत्थर की मूर्तियों में बदलने वाले कारीगरों से भी मिलेंगी।

Supreme Court On Bulldozer: बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मौलाना मदनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘जिंदगी आसान …’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT