होम / Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने अनशन किया खत्म, सरकार को दी इतने दिनों की मोहलत

Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने अनशन किया खत्म, सरकार को दी इतने दिनों की मोहलत

Rajesh kumar • LAST UPDATED : June 13, 2024, 4:42 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Maratha Reservation: मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल स्थगित कर दी है। दरअसल, मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे 8 जून से अंतरवाली सरती में भूख हड़ताल पर थे। मनोज जरांगे पाटिल से सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में संदीपन भुमारे, संभुराजे देसाई शामिल थे।

उन्होंने भूख हड़ताल ऐसे समय स्थगित की है, जब कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी। मनोज जरांगे ने 8 जून को भूख हड़ताल शुरू की थी। अंतरवाली सरती में तैनात डॉक्टरों की टीम ने उनसे इलाज कराने का अनुरोध किया था। हालांकि, मनोज जरांगे पाटिल ने इलाज कराने से इनकार कर दिया है। भूख हड़ताल स्थगित करने के बाद मनोज जरांगे ने सरकार को अल्टीमेटम भी दिया है।

Mumbai: ऑनलाइन डिलीवरी के बाद सदमे में गया ग्राहक, आइसक्रीम के अंदर कटी मिली इंसान की उंगली-Indianews

सरकार को दिया एक महीने का समय

मनोज जरांगे पाटिल ने सरकार को एक महीने का समय दिया है। पाटिल ने कहा कि अगर सरकार एक महीने के अंदर काम नहीं करती है तो मैं सीधे विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। यानी सरकार के पास मनोज जरांगे की मांगों को मानने के लिए 13 जुलाई तक का समय है। जरांगे पाटिल से मुलाकात के बाद मंत्री संभुराजे देसाई ने कहा कि जरांगे की लड़ाई की वजह से ही मराठों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिला है। मंत्री ने कहा कि वे 14 जून यानी शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाएंगे।

शरद पवार से पहल करने की मांग

नासिक में मराठा समुदाय ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के अनशन और महाराष्ट्र सरकार द्वारा संज्ञान नहीं लेने पर नाराजगी जताई थी। मराठा समुदाय ने मांग की थी कि शरद पवार इस संबंध में पहल करें। मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन को लेकर नासिक में पूरे मराठा समाज की एक बैठक भी हुई थी जिसमें शरद पवार से ध्यान देने को कहा गया था।

UP News: जबरदस्त गर्मी में यूपी में बिजली की मांग और आपूर्ति का रिकॉर्ड, बिजली चोरों पर होगी कारवाई

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT