होम / Maharashtra Politics: मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ते ही सियासी घमासान शुरू, जानें क्या है दक्षिण मुंबई सीट का गणित

Maharashtra Politics: मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ते ही सियासी घमासान शुरू, जानें क्या है दक्षिण मुंबई सीट का गणित

Rajesh kumar • LAST UPDATED : January 14, 2024, 1:34 pm IST

India News, (इंडिया न्यूज),Maharashtra Politics: आज कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा के जरिए सुर्खियों में रहना चाहती थी, लेकिन 55 साल तक कांग्रेस पार्टी से पारिवारिक और राजनीतिक रिश्ते रखने वाले देवड़ा परिवार के एक फैसले से पार्टी पर संकट मंडरा रहा है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे मिलिंद देवड़ा ने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।

संभव है कि शाम को वे हमें एकनाथ शिंदे के खेमे में खड़े मिलें। महाराष्ट्र में फिलहाल एकनाथ शिंदे का शिवसेना गुट सरकार चला रहा है। भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की शिवसेना शिंदे गुट के साथ हैं। संभव है कि अब शिवसेना दक्षिण मुंबई सीट पर मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतारेगी और उनका मुकाबला उद्धव गुट के अरविंद सावंत से होगा।

इस तरह बदल जाएगा सीट का समीकरण

पार्टी में बगावत से उद्धव गुट की ताकत आधी रह गई है। इस साल के चुनाव में उन्हें बीजेपी का वह समर्थन नहीं है जो उन्हें 2014 और 2019 में मिला था। इसी तरह मिलिंद देवड़ा के बिना इलाके में कांग्रेस का जनाधार भी कमजोर होगा। ऐसे में कांग्रेस भी उद्धव गुट को ज्यादा मदद नहीं कर पाएगी।

शिंदे गुट का पलड़ा भारी

इन तीन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट जो देश की सबसे अमीर संसदीय सीट मानी जाती है, इस सीट पर शिंदे गुट का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने बचे हैं, उससे पहले इस सीट और महाराष्ट्र की 48 सीटों पर क्या सियासी ताना-बाना बुना जाता है, इस पर लोगों की नजर रहेगी।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर सदमे में दुनिया, अमेरिका का बड़ा खुलासा
Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan एक्शन कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर, करण जौहर और गुनीत मोंगा ने किया कास्ट -Indianews
KKR VS SRH Toss Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
शादी के तीन महीने बाद हनीमून पर पहुंचे Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani, एक्ट्रेस ने बिकिनी में दिए पोज़ -Indianews
पाकिस्तान की औरतें करती है जिस्मफरोशी…, पाक पत्रकार के बयान पर मचा बवाल
IPL 2024, SRH VS KKR Qualifier 1 Live Update: सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा,अभिषेक शर्मा 3 रन बनाकर आउट
Ananya Panday ने ब्लैक हॉट तस्वीरें की शेयर, फैंस ने Aditya Roy Kapur संग ब्रेकअप को लेकर छेड़ दी यह बात -Indianews
ADVERTISEMENT