India News (इंडिया न्यूज़),Maharashtra, महाराष्ट्रः भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जो सदैव से अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है। शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के भंडारा में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। जिस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी में अपने यात्रा के बारे में बात की। वहीं गडकरी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, एक बार एक नेता ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था कि वह पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करेंगे। इसके बाद सड़क परिवहन मंत्री ने यह दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन की तुलना में दोगुना काम किया है।
पीएम मोदी के कार्यो की सराहना की
भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर परिवहन मंत्री गडकरी ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कार्यो की सराहना करते हुए आगे कहा कि, देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। कांग्रेस अपने 60 साल के शासन में जितना काम नहीं कर पाई, उससे दोगुना काम भाजपा सरकार ने पिछले नौ साल में किया है। इसके बाद उन्होने कहा कि, कुछ दिन पहले जब मै उत्तर प्रदेश में थे तो लोगों से कहा था कि 2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी।
गडकरी को याद आएं पुराने दिन
संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अपने पुराने दिनों को याद करते हुए। मूल्य स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ की।
कांग्रेस पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, कांग्रेस जबसे बनी है कई बार टूट चुकी है। हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए। अपने 60 साल के शासन में कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन निजी फायदे के लिए कई शिक्षण संस्थान खोले।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.