इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : दिल्ली MCD चुनावों में अधिकतर लोगों की नजर साल 2020 में हिन्दू विरोधी दंगों से प्रभावित रहे उत्तर पूर्वी क्षेत्र पर थी। इस बार यहाँ की सीटें सभी पार्टियों के लिए अहम थीं। जानकारी दें, घोंडा विधानसभा सीट में 4 वार्ड आते हैं। जिनके नाम भजनपुरा, यमुना विहार, ब्रह्मपुरी और घोंडा वार्ड हैं। आपको बता दें, इन 4 में से 2 वार्डों में भाजपा और 2 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक, भजनपुरा वार्ड में आप पार्टी की प्रत्याशी रेखा रानी ने नजदीकी भाजपा उम्मीदावर से 3100 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की हैं । वहीं यमुना विहार वार्ड में भाजपा के प्रमोद गुप्ता ने 9000 से ज्यादा वोटों से नजदीकी आप पार्टी के कैंडिडेट को हराया है। ज्ञात हो, तीसरे वार्ड घोंडा से भाजपा की प्रीति गुप्ता ने आप पार्टी प्रत्याशी को 3000 से अधिक वोटों से हराया है। ब्रह्मपुरी वार्ड में आम आदमी पार्टी की छाया शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 2900 से ज्यादा वोटों से हराया है।
जानकारी दें, दिल्ली का सभापुर वार्ड भाजपा के बृजेश सिंह की झोली में गया। सोनिया विहार वार्ड से वार्ड से भाजपा की सोनी पांडेय ने जीत दर्ज की है। इन दोनों प्रत्याशियों की जीत पर ‘जय श्री राम’ और ‘आ रहे हैं भगवाधारी’ जैसे नारे लगे हैं।
जहां दिल्ली दंगे हुए थे वहां हिंदू संगठनों ने बहुत मेहनत की.
आखिरकार ताहिर हुसैन की नेहरू विहार सीट तक जीत कर कमल खिला दिया.
जय श्री राम का उद्घोष #MCDElections2022 में
हिंदूवादी लोग जीत गए, जो हारे वो शायद आत्ममंथन करें#MCDPolls @BJP4Delhi #MCDElectionResults @TajinderBagga pic.twitter.com/rXUsfvP2rW
— Rahul Pandey (Journalist) (@STVRahul) December 7, 2022
हिंसा प्रभावित रहे जफाराबद के चौहान बांगर से कॉन्ग्रेस के चौधरी जुबेर अहमद की बेगम शगुफ्ता ने जीत हासिल की है। मौजपुर के वार्ड संख्या 228 से भी भाजपा के अनिल कुमार शर्मा ने जीत हासिल की। करावल नगर के दयालपुर वार्ड से भी भाजपा के पुनीत शर्मा ने जीत दर्ज की।
जानकारी दें, दिल्ली हिन्दू विरोधी दंगों के मास्टरमाइंड के तौर पर आरोपित किए गए आप पार्षद ताहिर हुसैन की विधानसभा नेहरू विहार में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। यहाँ भाजपा के अरुण भाटी ने कॉन्ग्रेस प्रत्याशी अलीम अंसारी को एक बेहद नजदीकी मुकाबले में 309 वोटों से हरा दिया है। 2020 में हिंसा प्रभावित करवाल नगर पश्चिम में भी भाजपा ने जीत दर्ज की। यहाँ बीजेपी के सत्यपाल सिंह बैंसला ने बाजी मारी। पिछले कुछ समय पहले सुंदर नगरी हिन्दू युवक की हत्या के लिए काफी चर्चा में रहा। यहाँ पर आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी मोहिनी ने लगभग 10 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी रेनू को हराया है। मुस्तफाबाद और बृजपुरी वार्डों में कॉन्ग्रेस कैंडिडेट जीते।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.