होम / Extortion Case Updates सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, पुलिस के सामने हो सकते हैं पेश

Extortion Case Updates सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, पुलिस के सामने हो सकते हैं पेश

India News Editor • LAST UPDATED : November 22, 2021, 2:09 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Extortion Case Updates : पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आज हुई सुनवाई में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। वहीं अगले 24 घंटे में वे पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट में परमबीर सिंह के वकील ने बताया कि वे भारत छोड़ कर कहीं नहीं गए हैं। वे इसलिए सामने नहीं आ रहे हैं क्योंकि उनकी जान को खतरा है। और यदि मामला सीबीआई को सौंपा जाए तो वे पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं।

इन आरोपों से घिरे हैं परमबीर सिंह (Extortion Case Updates)

परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई और ठाणे में भ्रष्टाचार और वसूली के 5 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं परमबीर सिंह पर मामलों के निपटारे के लिए रिश्वत मांगने जैसे आरोप भी है। वहीं परमबीर सिंह के ऊपर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप भी है। मुंबई में परमबीर सिंह समेत 6 पुलिस अफसरों के खिलाफ केस दर्ज है।

वहीं परमबीर सिंह पर अनिल देशमुख के खिलाफ जांच से भागने का आरोप भी है। एनआईए के 4 बार समन के देने के बाद भी पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद अगस्त में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।

Also Read : Taliban New Religious Guidelines : तालिबान ने महिलाओं के लिए सुनाया सख्त फरमान, महिला एक्टर्स वाले शो बंद करें टीवी चैनल, हिजाब पहनना अनिवार्य

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.