होम / AAP Vs BJP: आप ने देश भर में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान शुरू किया, 11 भाषाओं में जारी किया पोस्टर

AAP Vs BJP: आप ने देश भर में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ अभियान शुरू किया, 11 भाषाओं में जारी किया पोस्टर

Sailesh Chandra • LAST UPDATED : March 30, 2023, 3:02 pm IST

संबंधित खबरें

AAP Vs BJP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच पोस्टर वॉर जारी है। कुछ दिन पहले दिल्ली में आप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और 6 को गिरफ्तार किया था। अब आप ने ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ नारे के साथ पोस्टर अभियान शुरू किया। देश भर में 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में बैनर लगाए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल राय ने यह जानकारी दी।

गोपाल राय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश भर में यह संदेश भेजना है कि बीजेपी ने नागरिकों से जो वादे किए थे वे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अभियान का उद्देश्य देश भर में बीजेपी के बारे में यह संदेश देना है कि पार्टी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। किसानों से जो वादे किए गए वह अब तक पूरे नहीं हुए हैं। समस्याओं को सुलझाने के बजाय बीजेपी केवल लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। अब तक 22 राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में ये पोस्टर लगाए गए हैं।’’

राय ने कहा कि इस अभियान के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए 10 अप्रैल से इसी तरह के पोस्टर देश भर के विश्वविद्यालयों में लगाए जाएंगे। बता दें कि आप ने 11 भाषाओं में एक पोस्टर जारी किया है। इसमें मोदी हटाओ देश बचाओ का संदेश दिया है।

Also Read

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT