होम / Parag Agarwal को Twitter से निकालना Elon Musk को पड़ सकता है भारी, देनी होगी इतनी कीमत

Parag Agarwal को Twitter से निकालना Elon Musk को पड़ सकता है भारी, देनी होगी इतनी कीमत

Sameer Saini • LAST UPDATED : April 26, 2022, 11:03 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Parag Agarwal  : 25 अप्रैल 2022 यानि कल दिन सोमवार से एलॉन मस्क(Elon Musk) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर(Twitter) के मालिक बन गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर यानी 3368 अरब रुपए खर्च किए हैं। इस हिसाब से मस्क ने ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4148 रुपए) चुकाए हैं।

ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने रात 12 बजकर 24 मिनट पर एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी। वहीं ट्वीटर के खरीदे जाने के बाद कंपनी के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल(Parag Agarwal) की विदाई की भी बाते होने लगी हैं। हालांकि अभी ऐसा होने या नहीं होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अगर Parag Agarwal की हुई विदाई तो इतनी मिलेगी राशि

 

हालांकि अभी कोई तय नहीं है न ही इसकी कोई ठोस जानकारी है। लेकिन यदि ट्वीटर के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल की विदाई होती है। तो उन्हें 4.2 करोड़ डॉलर यानि लगभग 321.6 करोड़ रुपये मिलेंगे। पराग की अगर कंपनी बिकने के 12 महीने के अंदर कंपनी से छुट्टी होती तो उन्हें लगभग 4.2 करोड़ डॉलर मिलेंगे।

जाने क्या हो सकती है पराग की विदाई वजह

अप्रैल महीने की शुरुआत से ही एलॉन मस्क ट्विटर को खरीदने की कोशिश कर रहे थे। कंपनी को खरीदने से पहले ही उन्होंने इस महीने की शुरूआत में कंपनी के 9.2% स्टोक खरीद लिए थे। इसके साथ ही उन्होने 14 अप्रैल को सिक्योरिटी फाइलिंग में यह भी कहा था कि उन्हें ट्वीटर के मौजूदा मैनेजमेंट में भरोसा नहीं है। यह नहीं इसके अलावा भी उन्होंने लगातार ट्विटर की पॉलिसी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। यही कारण है कि कंपनी से पराग अग्रवाल की विदाई की बाते होने लगी हैं।

पराग पिछले साल नवंबर में बने थे सीईओ

पराग अग्रवाल को पिछले साल ही नवंबर में ट्वीटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। वहीं ट्विटर प्रॉक्सी के मुताबिक साल 2021 के लिए उनका कुल कंपनसेशन 3.04 करोड़ डॉलर था, जिसमें ज्यादातर स्टॉक अवॉर्ड के रूप में मिला था।

ये भी पढ़ें : Elon Musk ने संभाली Twitter की कमान, जल्द होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

India Maldives Tension: बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग, माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला, हैरी पॉटर महल को किया तबाह -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस ने किया वैश्विक रासायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन, अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप -India News
LS polls: चुनाव आयोग ने तेलंगाना में लिया बड़ा फैसला, हीटवेव को देखते हुए बढ़ाया मतदान का समय -India News
Water on Moon: चांद पर छिपा है अथाह पानी, ISRO ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
Brazil Rainfall: ब्राजील में बारिश ने बरपाया कहर, 10 लोगों की मौत, 21 लापता -India News
Chanakya Niti: किस-किस स्थान पर होता है माता लक्ष्मी का वास? जानिए क्या कहता है चाणक्य नीति-Indianews
ADVERTISEMENT