होम / Hologram Statue Of Netaji Unveiled At India Gate भारत मां के वीर को कोटि-कोटि नमन : पीएम

Hologram Statue Of Netaji Unveiled At India Gate भारत मां के वीर को कोटि-कोटि नमन : पीएम

Vir Singh • LAST UPDATED : January 23, 2022, 11:34 pm IST

संबंधित खबरें

Hologram Statue Of Netaji Unveiled At India Gate

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Hologram Statue Of Netaji Unveiled At India Gate प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया गेट (India Gate) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की होलोग्राम प्रतिमा (hologram image) का अनावरण कर दिया। नेताजी की 125वीं जयंती पर पीएम ने उनकी प्रतिमा का अनावरण करते हुए कार्यक्रम को भी संबोधित किया। पीएम ने कहा, भारत मां के वीर सपूत को उनकी 125वीं जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं।

इंडिया गेट ऐतिहासिक स्थान

Hologram Statue Of Netaji Unveiled At India Gate

प्रधानमंत्री ने कहा, आज एक दिन ऐतिहासिक है और ये स्थान यानी इंडिया गेट जहां हम इस समय एकत्रित हुए हैं वह भी ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा, भारत के लोकतंत्र का प्रतीक हमारी संसद भी इंडिया गेट के पास है। इसी के साथ हमारी क्रियाशीलता व लोकनिष्ठा के प्रतीक और कई भवन इंडिया गेट निकट हैं। मोदी ने कहा, नेशनल वॉर मेमोरियल भी यहीं पास है। यह मेमोरियल हमारे शहीदों को समर्पित है।

नेताजी ने अंग्रेजों के समाने कहा था, मैं आजादी की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा

पीएम ने कहा, नेताजी ने हमें संप्रभु भारत का विश्वास दिलाया इसलिए आज उनकी 125वीं जयंती पर हम इंडिया गेट पर महोत्सव मना रहे हैं। पीएम ने यह भी कहा कि नेताजी को आज हम आदरपूर्वक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नेताजी ने बड़े गर्व, साहस व आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी हुकूमत के समक्ष कहा था, मैं आजादी की भीख नहीं लूंगा। मैं इसे हासिल करूंगा।

Also Read : Full Dress Rehearsal At Rajpath: राजपथ पर हुई गणतंत्र दिवस के लिए फुल डे रिहर्सल, दिखी भारतीय सैन्य ताकत की झलक

भारती की धरती पर आजाद सरकार को स्थापित करने वाले नेताजी ही हैं : PM

Hologram Statue Of Netaji Unveiled At India Gate

प्रधामनंत्री ने कहा, भारत की धरती पर जिस वीर सपूत ने पहली आजाद सरकार को स्थापित किया है वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस ही हैं। उन्होंने कहा, जल्द नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा (hologram image) की जगह ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा लगेगी। पीएम ने इस अवसर पर स्थापना समारोह में वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Hologram Statue Of Netaji Unveiled At India Gate

बालू कलाकार सुदर्शन पटनायक ने इस तरह दी नेताजी को श्रद्धांजलि

Hologram Statue Of Netaji Unveiled At India Gate
Puri, Jan 23 (ANI): Sand artist Sudarsan Pattnaik creates a 7-ft height sand replica of India Gate with Netaji Subhas Chandra Bose as a tribute on his 125th birth anniversary, at Puri Beach on Sunday. (ANI Photo)

Also Read : Subhas Chandra Bose Statue at India Gate: इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी शुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा, जानिए इसके पीछे की कहानी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT