होम / India's War Against Corona 12 से 14 साल के बच्चों को लग सकती है मार्च से वैक्सीन

India's War Against Corona 12 से 14 साल के बच्चों को लग सकती है मार्च से वैक्सीन

Rakesh Banwal • LAST UPDATED : January 18, 2022, 11:39 am IST

संबंधित खबरें

India’s War Against Corona

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

India’s War Against Corona भारत में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं कोरोना को रोकने के लिए देश में तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किशोरों को वैक्सीनेट करने का काम तेजी से चलाया हुआ है। वहीं अब 12  से 14 साल के बच्चों को भी जल्द ही टीकाकरण देने की बात कही जा रही है। यह बात कोविड 19 वर्किंग कमेटी के (NTAGI) अध्यक्ष डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कही है।

डॉक्टर एनके अरोड़ा
डॉक्टर एनके अरोड़ा

किशोरों की आधी संख्या को लग चुकी वैक्सीन India’s War Against Corona 

डॉक्टर अरोड़ा के अनुसार देश में किशोरों की आबादी करीब साढे सात करोड़ है, जिसमें से करीब साढे तीन करोड़ को वैक्सीन लगा दी गई है। अन्य को भी जल्द से जल्द कोरोना रोधी टीका लगा दिया जाएगा। इसके बाद अगला नंबर 12  से 14 वर्ष के बच्चों का हो सकता है। डॉक्टर एनके अरोड़ा के मुताबिक मार्च महीने से बच्चों को टीकाकरण करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

किशोरों की आधी संख्या को लग चुकी वैक्सीन
किशोरों की आधी संख्या को लग चुकी वैक्सीन

देश में तेजी से चल रहा टीकाकरण Vaccine to 12 to 14 year old children from March

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 157.20 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसी साल तीन जनवरी से किशोरों को कोरोना रोधी टीका लगाने का काम शुरू कर दिया गया था। जो कि अब तक इस अभियान में 3.45 करोड़ किशोरों को टीका लगा दिया गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो करीब 39 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य और केंद्र सरकार कोरोना की चेन तोड़ने के लिए फिलहाल आंशिक पाबंदियां लगा रही है। अगर फिर भी हालात नहीं संभले तो हो सकता है कि एक बार फिर से देश में लॉकडाउन लग जाए।

देश में तेजी से चल रहा टीकाकरण
देश में तेजी से चल रहा टीकाकरण

Read More: Relief from Corona आईआईटी मद्रास का दावा, कम हो रही संक्रमण की आर वैल्यू

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Shahnawaz Hussain: पिछड़े वर्ग में मुस्लिमों को जानबूझकर शामिल किया गया, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का दावा -India News
Jairam Ramesh: ‘कांग्रेस वीवीपैट के अधिक से अधिक उपयोग पर अभियान जारी रखेगी’, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी -India News
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन राशियों के लिए आज का दिन लाभकारी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी- Indianews
Lok Sabha Election: राजस्थान में दूसरे चरण में 64.6% मतदान दर्ज, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% वोटिंग- Indianews
PM Modi Road Show: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, सीएम योगी भी रहे मौजूद -India News
West Bengal board: पश्चिम बंगाल बोर्ड के कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें सही तारीख व टाइमिंग- Indianews
America: ‘मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं’, पुलिस द्वारा अश्वेत व्यक्ति के गर्दन को घुटने से दबाने से हुई मौत- Indianews
ADVERTISEMENT