होम / Mobile Blast जला डाली युवक की जांघ

Mobile Blast जला डाली युवक की जांघ

Amit Sood • LAST UPDATED : November 9, 2021, 11:57 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Mobile Blast अक्सर मोबाइल फटने के केस सामने आ रहे हैं वही एक नामी कंपनी का भी मोबाइल फट गया जिस कारण युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एक नामी कंपनी की सीरीज फोन में इतनी परेशानियां आने लगी जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। जी हां, कुछ महिनों पहले ही इसे भारत में लॉन्च किया गया था और उसके बाद से इसमें लगातार शिकायतें आ रही हैं। जिनकी शिकायतें जब कंपनी में की जाती हैं तो इसका ठीकर उपभोक्ता पर ही फोड़ देते हैं। अब एक और इसी नामी कंपनी के फोन में आग लगने का समाचार है।ट

ट्वीट से फोन जलने की दी जानकारी (Mobile Blast)

सुहित शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके कहा कि उसके स्मार्ट फोन में आग लग गई जिस कारण उसकी जांघ जल गई है। ट्वीट पर तस्वीरें में साफ देखा जा सकता है कि यूजर के जींस की जेब जलने के कारण अंदर स्किन भी जल गई जिसके कारण उसकी जांघ जल गई।

कंपनी ने फिर पुराना राग अलपाया (Mobile Blast)

इस मामले पर कंपनी ने फिर वही बात दोहराई कि वह ऐसे मामलों को गंभीरता से लेती है। वह यूजर्स से भी संपर्क कर रही है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल फोन में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बतां दे कि यूजर्स का कहना है कि फोन बम की तरह फटा था।

Also Read : SpaceX 6 माह बाद पृथ्वी पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री

Also Read : Corona Update कोरोना के 10,126 नए केस, एक्टिव में भी रिकॉर्ड गिरावट

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Mobile Blast
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT