होम / Padma Award 2022 Haryana यमुनानगर के नारी समाज सेवी प्रोफेसर ओम प्रकाश गांधी को भी पदमश्री

Padma Award 2022 Haryana यमुनानगर के नारी समाज सेवी प्रोफेसर ओम प्रकाश गांधी को भी पदमश्री

Vir Singh • LAST UPDATED : January 26, 2022, 6:08 am IST

संबंधित खबरें

Padma Award 2022 Haryana

प्रभजीत सिंह लक्की, इंडिया न्यूज, यमुनानगर :

Padma Award 2022 Haryana गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इनमें जो पदमश्री के लिए हरियाणा की जिन चार हस्तियों को चुना गया उनमें यमुनानगर के प्रोफेसर ओम प्रकाश गांधी (Professor Om Prakash Gandhi) भी हैं। उन्हें नारी शिक्षा में बेहतर योगदान के लिए यह अवॉर्ड दिया जाएगा। ओम प्रकाश गांधी का जन्म यमुनानगर के रादौर खंड के गांव माधोबास में एक फरवरी 1942 को पिता रंजीत सिंह व माता कमला देवी के घर में हुआ।

लेक्चरर पद से इस्तीफा देकर समाज सेवा का संकल्प लिया

ओम प्रकाश पोसवाल उर्फ गांधी जी ने दसवीं की परीक्षा मुकंद लाल सेकेंडरी स्कूल रादौर से की और बीएससी की परीक्षा आगरा विश्वविद्यालय से पास की। उन्होंने एमएससी (MSc) फिजिक्स मेरठ विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की। किसान परिवार में जन्मे गांधीजी की नियुक्ति सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कृषि कॉलेज में लेक्चरर के पद पर हुई। ब्रह्मचारी का जीवन जीने वाले गांधी जी ने 20 साल की सर्विस के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देकर समाज सेवा का संकल्प लिया।

कन्या विद्या प्रचारिणी सभा खदरी का गठन किया

Padma Award 2022 Haryana

समाज सेवा को जीवन का ध्येय मानते हुए ओम प्रकाश गांधी (Professor Om Prakash Gandhi) ने 1984 में कन्या विद्या प्रचारिणी सभा खदरी का गठन किया। तत्पश्चात 1985 में ग्राम देवधर की 12 एकड़ भूमि पर कन्या गुरुकुल की स्थापना की। जो संस्था अब डिग्री कॉलेज का रूप ले चुकी है। अपनी सादगी व स्पष्टवादीता से प्रभावित करने वाले गांधीजी ने गांव-गांव घूमकर संस्था के लिए करोड़ों रुपए की राशि एकत्रित कर गुरुकुल संस्थान की स्थापना की। गांधी जी के प्रयासों से संस्था दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है।

Padma Award 2022 Haryana

Also Read : Padma Awards 2022 नीरज चोपड़ा सहित पदमश्री पाने वालों में हरियाणा की चार हस्तियां

Also Read :Know Everything About Gallantry Awards: कब हुई थी गैलेंट्री अवार्ड की शुरुआत, कैसे होता है इसका चयन?

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Polls: ईवीएम और मतदान कर्मियों को ले जा रही बस में लगी आग, मध्य प्रदेश में बड़ी दुर्घटना -India News
AstraZeneca: वैश्विक स्तर पर एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन लेगी वापस, पिछले दिनों हुआ था सनसनीखेज खुलासा -India News
Myanmar Junta Army: जुंटा आर्मी म्यांमार से विद्रोहियों को खदेड़ेगी, जानें क्या है प्लान? -India News
Maldives Foreign Minister: भारत-मालदीव के बीच तनाव जारी, विदेश मंत्री मूसा ज़मीर 9 मई को आएंगे भारत -India News
Kerala: पहले पत्नी और बेटी की हत्या, शख्स ने फिर बेटे और खुद की भी जान लेने की कोशिश- Indianews
Ukrainian Forces: यूक्रेन ने किया रूस के कब्जे वाले तेल डिपो पर हमला, स्थानीय नेता ने किया दावा -India News
Nepal New Currency: नेपाल ने नए नोट पर छापे भारत के इलाके, नेपाली विदेशी मंत्री ने सख्ती के बाद खोले राज -India News
ADVERTISEMENT