होम / Sri Lanka Economic Crisis सभी 26 कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानिए अब आगे क्या होगा?

Sri Lanka Economic Crisis सभी 26 कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानिए अब आगे क्या होगा?

Sameer Saini • LAST UPDATED : April 4, 2022, 10:45 am IST

संबंधित खबरें

Sri Lanka Economic Crisis

इंडिया न्यूज, कोलंबो :

Sri Lanka Economic Crisis : श्रीलंका अब तक के सबसे बड़ा आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में आपातकाल लागू है। इस बीच रविवार की देर रात श्रीलंका सरकार  की पूरी कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। देश के शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और पीएम महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सभी 26 मंत्रियों ने श्रीलंका के पीएम को इस्तीफा सौंप दिया।

हालांकि, उन्होंने कैबिनेट के इस सामूहिक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है। आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका को इस समस्या से उबारने के लिए सर्वदलीय कार्यवाहक सरकार के गठन की मांग जोर पकड़ने लगी है।

बुरे दौर से गुजर रहा है श्रीलंका

श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पिछले कई सप्ताह से देश की जनता को ईंधन और रसोई गैस के लिए लंबी कतारों में खड़े होने के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति गोटाबायो राजपक्षे ने शुक्रवार की देर रात एक विशेष गज़ट अधिसूचना जारी करके श्रीलंका में एक अप्रैल से तत्काल प्रभाव से आपातकाल लगा दिया था। सरकार ने शनिवार शाम छह बजे से सोमवार तड़के छह बजे तक के लिए राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की है। (Sri Lanka Economic Crisis)

पीएम के बेटे ने सबसे पहले इस्तीफा दिया 

Sri Lanka Economic Crisis
Sri Lanka Economic Crisis

कैबिनेट के इस्तीफा के पहले देश के खेल मंत्री और पीएम राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे के अपने सभी विभागों से इस्तीफा दिया था। इसके करीब एक घंटे बाद अन्य मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दिए। कैबिनेट के इस्तीफे का पत्र अभी पीएम के पास है, जो राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा। विपक्षी सांसद हर्षा डी सिल्वा ने कहा कि हम श्रीलंका में लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। विपक्षी सांसदों ने कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर की ओर मार्च करते हुए नारे लगाए और तख्तियां दिखाईं। (Sri Lanka Economic Crisis)

भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ 

आर्थिक संकट से जूझ रही श्रीलंका को भारत मदद पहुंचा रहा है। फ्यूल क्राइसिस से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने ऑयल टैंकर भेजा था, जो शनिवार को श्रीलंका पहुंच गया। अब भारत श्रीलंका को 40 हजार टन चावल की खेप भेजने की तैयारी कर रहा है. भारत 2022 में श्रीलंका को कम से कम 300,000 टन चावल भेजेगा। इससे श्रीलंका में आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे देश में कीमतें कम हो सकती हैं।

Also Read : पाक संसद में इमरान ने विपक्ष के अरमानों पर फेरा पानी, चतुराई से बचा ली कुर्सी, जानें कैसे?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MI vs SRH: सूर्यकुमार यादव ने IPL में जड़ा दूसरा शतक, इसी के साथ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी- Indianews
American Soldier Detained: रूस में अमेरिकी सैनिक गिरफ्तार, ‘आपराधिक कदाचार’ के लिए दोषी -India News
Maharashtra में पुलिस ने नक्सलियों के बड़े प्लान को किया फेल, बड़ी मात्रा में विस्फोटक किए जब्त- Indianews
NEET UG Paper Leak: NTA ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में वायरल पोस्ट को बताया फेक, कही ये बड़ी बात -India News
Uttar Pradesh: महिला ने पति को सिगरेट से जलाया, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई- Indianews
Babar Azam Fight: नेट सत्र के दौरान पाकिस्तानी टीम के साथी के साथ हुई बाबर आजम की झड़प? वीडियो हुआ वायरल -India News
Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई- Indianews
ADVERTISEMENT