होम / Ukraine Russia War Today Live Update : यूक्रेन ने माना रूस की बातचीत का प्रस्ताव, दुनिया के लिए राहत की खबर

Ukraine Russia War Today Live Update : यूक्रेन ने माना रूस की बातचीत का प्रस्ताव, दुनिया के लिए राहत की खबर

Vir Singh • LAST UPDATED : February 26, 2022, 7:23 pm IST

संबंधित खबरें

Ukraine Russia War Today Live Update

इंडिया न्यूज, कीव:

Ukraine Russia War Today Live Update रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेन ने रूस का बातचीत का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। रूस की समाचार एजेंसी तास ने इस बात की पुष्टि की है। इसके अनुसार अब दोनों देशों के बीच यह फाइनल होना है कि बात किस टाइम और कहां होगी। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इससे पहले रूस से वार्ता की इच्छा जाहिर की थी लेकिन रूस ने इसे अस्वीकार कर दिया था। जेलेंस्की के बातचीत पर राजी होने से उम्मीद जगने लगी है कि शायद जल्द युद्ध खत्म जाएगा।

Read  More : Ukraine Defence Ministry Claims : हमने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिक मार गिराए 

जानिए इससे पहले कहां अटकी थी बात

Russia Ukraine War Impact

इससे पहले रूस ने बताया था कि यूक्रेनी रष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से शांति वार्ता शुरू करने के मकसद से फोन किया गया था, पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत की पहल इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि जेलेंस्की पौलेंड के वर्सा सिटी में वार्ता करवाना चाहते थे वहीं रूस हो यह स्वीकार नहीं था। मास्को बेलारूस के मिंस्क सिटी बात करवाने का इच्छुक था।

Also Read : Russian President Threats On War With Ukraine : अमेरिका या कोई भी देश बीच में न आए, हम जरूरत पड़ने पर परमाणु हथियार इस्तेमाल करेंगे : पुतिन

कल रूस ने युक्रेन से कहा था पहले सरेंडर करो फिर होगी वार्ता

Russia Ukraine Conflict Live Updates
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

यूक्रेन ने कल भी रूस से वार्ता की इच्छा जताई थी लेकिन रूस ने उसके सामने हथियार डालने यानी आत्मसर्मपण करने की शर्त रखी थी। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) ने कहा था कि यूक्रेन की सेना को पहले आत्मसर्मण करना होगा।

उसे पहले अपने हथियार डालने होंगे तभी रूस यूक्रेन से बातचीत कर पाएगा। लावरोव ने यह भी कहा कि रूस यूक्रेन पर ‘नव-नाजियों’ का शासन नहीं चाहता है। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के ऐलान के बाद रूस ने इसी सप्ताह गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू कर दिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह एक यूरोपीय राज्य पर सबसे बड़ा हमला है।

Also Read : Russia Ukraine Crisis Today Update रूस ने रातभर यूक्रेन पर दागी सैकड़ों मिसाइलें

Read  More : Ukraine Defence Ministry Claims : हमने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिक मार गिराए 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT