Employment Budget 2026: संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते हुए कई अलग-अलग सेक्टर्स पर बातचीत की. आज बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई पर कई बड़े ऐलान किए गए. इस दौरान वित्त मंत्री ने रोजगार के मुद्दे को भी संसंद में पेश किया और रोजगार के संदर्भ में कई बड़े ऐलान किए. बजट में रोजगार को बढ़ानेके लिए औघोगिक क्षेत्र में छोटे और मंझले उद्योगों को बढ़ावा देने पर बात की गई ताकि देश में रोजगार को बढ़ाया जा सके.
बजट 2026 के इस ऐलान के बाद हजारों-लाखों नई नौकरियां मिलने की उम्मीद की जा रही है. चलिए जानते हैं आज बजट में रोजगार बढ़ाने को लेकर किन मुद्दों पर बात की गई.
1. MSMEs को मिलेगा बढ़ावा
केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा रोजगार को लेकर MSMEs के क्षेत्र में बड़े ऐलान किए गए हैं. सरकार द्वारा MSMEs उद्योगों को बढ़ाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड लाने का ऐलान किया गया है. इससे छोटे व्यापारियों को अपना बिजनेस बढ़ाने में न केवल मदद मिलेगी, बल्कि रोजगार के कई नए विकल्प भी खुलेंगे, जिससे बेरोजगारी कहीं न कहीं कम हो सकेगी.
2. ऑरेंज इकोनॉमी और रोजगार के मिलेंगे मौके
सीतारमण द्वारा बजट में ऑरेंज इकोनॉमी बढ़ाने पर बात की गई. इसके तहत कॉमिक्स, एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स (AVGC) के साथ-साथ गेमिंग में 20 लाख नए प्रोफेश्नल्स की जरूरत होगी. ऑरेंज इकोनॉमी के तहत कंटेंट क्रिएटर लैब बनाए जाएंगे, जिसमें जो युवाओं को इन क्षेत्रों में रोजगार के साथ कौशल विकास में मदद मिलेगी.
3. हेल्थ सेक्टर में रोजगार का ऐलान
वित्त मंत्री द्वारा मेडिकल सेक्टर में बड़े ऐलान किए जाने की घोषणा की है. आयुष सेंटर के साथ-साथ 5 क्षेत्रीय रीजनल मेडिकल हब बनाए जाएंगे. इनमें डायग्नोस्टिक सेक्टर और मेडिकल टूरिज्म सेक्टर शामिल होंगे, जिसमें डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ को नए रोजगार मिल सकेंगे.
4. जलमार्ग क्षेत्र में रोजगार की उम्मीद
वित्तीय बजट 2026-27 में सरकार द्वारा जलमार्ग क्षेत्र में रोजगार की उम्मीद की जा रही है. इसमें नए अवसर पैदा होने के साथ ही युवाओं को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे सेक्टर में कुशल मानव संसाधन को बढ़ावा दिया जा सकेगा.
5. आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा
इस बार के वित्तीय बजट में आत्मनिर्भर भारत को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इस बार ऐलान किया गया है कि आत्मनिर्भर भारत की निधि में दो हजार करोड़ रुपये के टॉप अप का प्रस्ताव का ऐलान किया गया है. इससे रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा.