एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस छोटी-सी बच्ची ने अपने अनोखे कारनामे से सबका दिल जीत लिया है. कर्नाटक के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल अंजनाद्री तक पहुंचने के लिए इस बच्ची ने 600 सीढ़ियां चढ़ डाली.
अंजनाद्री को भगवान हनुमान का जन्मस्थान माना जाता है. 3 साल की इस नन्ही बच्ची ने लगभग 600 सीढ़ियां चढ़कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया. रास्ते में अभिवादन करती हुई जा रही थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.
वायरल वीडियो का पूरा विवरण
वीडियो में दिख रहा है कि यह छोटी-सी बच्ची सीढ़ियों पर चढ़ती जा रही है और रास्ते में जो लोग भी लोग भी उसके सामने आ रहे हैं, उनको मुस्कुराकर कह रही है, “जय श्री राम.” बच्ची का यह अभिवादन लोगों का दिल जीत लेता है. इतनी कम उम्र में उसकी आस्था, ऊर्जा और संकल्प सचमुच प्रेरणा देने वाले हैं। देख लोग आश्चर्य में हैं. इतनी ऊंचाई तक पैदल चढ़ना बड़ों के लिए भी आसान नहीं होता, लेकिन इस छोटी बच्ची का उत्साह अविस्मरणीय है. लोगों ने कमेंट में उसे सच्चा भक्त बताया. इस वीडियो को अब तक 34,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
A 3-year-old little girl climbed nearly 600 steps at Anjanadri, the birthplace of Lord Hanuman. What’s even more amazing—she greeted everyone she met with “Jai Shri Ram.” Truly inspiring 🙏🙏 pic.twitter.com/ICvKnEPwMr
— Chutki Chaiwali🇮🇳 (@Chai_Angelic) March 31, 2026
अंजनाद्री पहाड़ी के बारे में
कर्नाटक के कोप्पल जिले में हम्पी के पास हनुमानहल्ली में स्थित अंजनाद्री पहाड़ी (या अंजनाद्री बेट्टा) को भगवान हनुमान का जन्मस्थान माना जाता है. अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध इस पहाड़ी तक पहुंचने के लिए हनुमान और उनकी माता अंजना को समर्पित मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 550-575 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, जहां से मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं. लेकिन इतनी ऊंचाई पर चढ़ना भक्तों के लिए आसान नहीं होता. यह तीर्थस्थान तुंगभद्रा नदी के पास स्थित है.