<

मुंबई एयरपोर्ट के गेट नं. 3 के पास मची अफरातफरी, AC पर बैठकर आराम फरमा रहा था 7 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक, वीडियो वायरल

मुंबई के विले पार्ले ईस्ट इलाके में एयर इंडिया गेट नंबर 3 के पास एक एसी यूनिट पर करीब 7 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक आराम से लेटा मिला, जिससे वहां उपस्थित लोगों में दहशत फैल गयी. यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

सोचिये आप एयरपोर्ट पर बैठे हों और अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हों तभी अचानक आपके सामने बड़ा-सा सांप आ जाये तो? जाहिर है, चारों तरफ लोग डर जाएंगे, भगदड़ मच जाएगी. ऐसा ही कुछ नजारा दिखा मुंबई एयरपोर्ट पर! 
मुंबई के विले पार्ले ईस्ट इलाके में एयर इंडिया गेट नंबर 3 के पास एक एसी यूनिट पर करीब 7 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक आराम से लेटा मिला, जिससे वहां उपस्थित लोगों में दहशत फैल गयी. फोटोग्राफर करण सोलंकी ने अपने मोबाइल पर यह वीडियो बनाया, जिसमें सांप छत के पास संकरी जगह पर कुंडल मारकर लेटा नजर आ रहा है. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.

घटना का पूरा विवरण

यह घटना बीते गुरुवार को हुई, जब स्थानीय लोग और राहगीर सांप को देखकर घबरा गए. वीडियो में सांप एसी के ऊपर शांत बैठा दिखा, लेकिन नीचे बैठे लोगों में हड़कंप मच गया. विशेषज्ञों के अनुसार यह सांप नॉन-वेनमस (विषहीन) है और मुंबई के शहरी इलाकों में आमतौर पर पाया जाता है. बता दें कि यह चूहों की आबादी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

रेस्क्यू ऑपरेशन

लोगों में अफरातफरी होने पर आशा: द होप फॉर एनिमल्स वेलफेयर ट्रस्ट की रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ा, जिसमें न सांप को नुकसान पहुंचा और न आसपास के लोगों को. वन विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार, सांप को उसके प्राकृतिक आवास में दूर जंगल में छोड़ दिया गया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. वीडियो में सांप का आकार देखकर लोग हैरान हैं.

इंडियन रैट स्नेक के बारे में

इंडियन रैट स्नेक (धामण) भारत में सबसे आम गैर-विषैले सांपों में से एक है. इसकी लंबाई 6-8 फीट तक हो सकती है। यह चूहे, मेंढक और छोटे पक्षियों पर शिकार करता है, जिससे फसल और शहरों में कीट नियंत्रण होता है. मुंबई जैसे शहरों में इमारतों, नालियों और ऊंचे स्थानों पर छिपता है. मानसून में इनकी सक्रियता बढ़ जाती है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST

LPG Cylinder Price Today 4 April: LPG के रेट में जबरदस्त ट्विस्ट! मिडिल ईस्ट संकट से सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेगी टेंशन?

LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…

Last Updated: April 4, 2026 08:19:13 IST

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, DigiLocker से ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 4, 2026 07:02:58 IST

मुस्लिम पिता निभाएंगे कन्यादान का फर्ज, अब्दुला खान ने जीता दिल, शादी कार्ड देख भर आएंगी आंखें

Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 06:59:52 IST

Today Weather: आसमान में दिखेगा बादलों का तांडव! बारिश ही नहीं ओले भी बरसेंगे, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का मौसम

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…

Last Updated: April 4, 2026 06:38:37 IST