<
Categories: बिज़नेस

LPG Cylinder Price Today 4 April: LPG के रेट में जबरदस्त ट्विस्ट! मिडिल ईस्ट संकट से सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेगी टेंशन?

LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. मार्च महीने के दौरान, घरेलू सिलेंडरों की कीमत में ₹60 की वृद्धि की गई थी.

LPG Price Today: गैस एजेंसी हर महीने की पहली तारीख को सिलिंडर की कीमतों में बदलाव करती है. इसी के चलते एजेंसी ने 1 अप्रैल को सिलिंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं. हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल सिलिंडरों की दरों पर लागू होती है. LPG घरेलू सिलिंडरों की कीमतें जितनी थी उतनी हे रखी गई हैं.

इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. मार्च महीने के दौरान, घरेलू सिलेंडरों की कीमत में ₹60 की वृद्धि की गई थी. 

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति में आई बाधाओं को ध्यान में रख रही हैं. ईरान पर अमेरिका-इज़राइल के हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाइयों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) बंद हो गया है. यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जिसके जरिए भारत सऊदी अरब और कतर सहित पश्चिम एशियाई देशों से अपनी 85–90% LPG आयात करता है.

दिल्ली में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें

घरेलू LPG के रेट 14.2 किलो के लिए आज 913.00 रुपये है और कमर्शियल LPG के रेट 19 किलो के लिए आज 2,078.50 रुपये है.

मुंबई में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें

घरेलू LPG के रेट 14.2 किलो के लिए आज 912.50 रुपये है और कमर्शियल LPG के रेट 19 किलो के लिए आज 2,031.00 रुपये है.

कोलकाता में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें

घरेलू LPG के रेट 14.2 किलो के लिए आज 939.00 रुपये है और कमर्शियल LPG के रेट 19 किलो के लिए आज 2,208.50 रुपये है.

चेन्नई में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें

घरेलू LPG के रेट 14.2 किलो के लिए आज 928.50 रुपये है और कमर्शियल LPG के रेट 19 किलो के लिए आज 2,246.50 रुपये है.

हैदराबाद में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें

घरेलू LPG के रेट 14.2 किलो के लिए आज 965.00 रुपये है और कमर्शियल LPG के रेट 19 किलो के लिए आज 2,320.50 रुपये है.

लखनऊ में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें

घरेलू LPG के रेट 14.2 किलो के लिए आज 950.50 रुपये है और कमर्शियल LPG के रेट 19 किलो के लिए आज 2,201.00 रुपये है.

बेंगलुरु में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें

घरेलू LPG के रेट 14.2 किलो के लिए आज 915.50 रुपये है और कमर्शियल LPG के रेट 19 किलो के लिए आज 1,161.00 रुपये है.

पटना में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें

घरेलू LPG के रेट 14.2 किलो के लिए आज 1,002.50 रुपये है और कमर्शियल LPG के रेट 19 किलो के लिए आज 2,352.50 रुपये है. 

नतीजतन, कई भारतीय परिवार खाना पकाने के दूसरे तरीके ढूंढ रहे हैं और तेजी से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, जैसे कि इंडक्शन कुकटॉप पर निर्भर होते जा रहे हैं. इस बीच रेस्टोरेंट मालिकों ने चेतावनी दी है कि ईंधन की सप्लाई में रुकावटों के कारण, उन्हें अपने मेन्यू में कटौती करनी पड़ सकती है, कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं, या यहां तक कि कुछ समय के लिए अपना काम-काज बंद भी करना पड़ सकता है. 

Anshika thakur

I am a content writer and journalist with experience in digital news and editorial content, having interned at ABP News and currently working as a Consultant Content Writer at ITV Network. I write across Business, Technology, Automobile, Personal Finance, Consumer Affairs and Current Affairs, covering topics such as IPOs, stock markets, gold and silver, fuel prices, banking, government schemes, smartphones, gadgets and auto updates. My expertise includes SEO writing, headline creation, content research, explainers and simplifying complex financial and technical topics into clear, engaging and audience-focused content.

Recent Posts

UP Car Accident: बाराबंकी में कार में लगी भीषण आग, सीट पर ही जलकर खाक हो गया ड्राइवर, नंबर प्लेट से हुई पहचान

UP Car Accident: बाराबंकी के सफदरगंज में प्यारेपुर के पास चलती कार में भीषण आग…

Last Updated: October 10, 2026 12:15:24 IST

‘मैं कुंवारों की शादी कराऊंगी…’ महिला सरपंच का चुनाव के लिए अनोखा वादा, VIDEO Viral

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां झाझड़…

Last Updated: October 10, 2026 11:48:17 IST

YouTuber बने Salman Khan, वीडियो में हाफ पैंट में नजर आए भाईजान; अब होगी बड़े-बड़े यूट्यूबर्स की दुकान बंद?

Salman Khan YouTube Channel: सलमान खान ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल शुरू किया है. इस…

Last Updated: October 10, 2026 11:16:22 IST

Shubman Gill vs Shai Hope: मैदान के बाद…अब सोशल मीडिया पर भिड़े गिल-शे होप! एक ‘कूल’ कमेंट से क्यों मची हलचल?

Shubman Gill vs Shai Hope: भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप…

Last Updated: October 10, 2026 11:10:10 IST

Delhi Protest: अभिजीत दिपके हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी किया गया डिटेन; दिल्ली में हाई अलर्ट

Delhi Protest: CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है.…

Last Updated: October 10, 2026 11:18:08 IST