Drunken Leopard Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक तेंदुएं ने इतनी शराब पी ली कि वह जंगल का रास्ता भटक गया. इतना ही नहीं, गांव वालों की मदद से उसे जंगल में सही हालत में पहुंचाया गया. देखें वीडियो.
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अखिलेश आनंद नाम के यूजर ने एक्स हैंडल पर साझा किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग एक तेंदुए के पीछे चल रहे हैं. वहीं तेंदुआं बड़े आराम से चल रहा है. वीडियो देखकर लग रहा है कि गांव वाले उस तेंदुएं को रास्ता दिखा रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने दावा किया कि ये तेंदुआ शराब की भट्टी में घुस गया..छक कर शराब पी ली. इसके बाद भूल गया कि वो तेंदुआ है, ग्रामीणों ने उसे जंगल तक पहुंचाया. साथ ही बताया जा रहा है कि ये वीडियो छत्तीसगढ़ के धमतरी का है. हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं.
ऐसे कर्म ना करो कि ये वाला हाल हो जाए !
(बताया जाता है कि ये तेंदुआ शराब की भट्टी में घुस गया..छक कर शराब पी ली। इसके बाद भूल गया कि वो तेंदुआ है, ग्रामीणों ने उसे जंगल तक पहुंचाया😊😂🤣)
वीडियो छत्तीसगढ़ के धमतरी का बताया जा रहा है pic.twitter.com/yU493efL4s— Akhilesh Anand अखिलेश आनंद (@akhileshanandd) February 11, 2026
क्या बोले रहे यूजर्स?
इस वीडियो को देख नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सभी इसे देख हैरान हैं और कई तरह से सवाल उठ रहे हैं कि तेंदुएं ने कैसे शराब पी ली. वहीं कुछ यूजर्स ने हंसते हुए कहा कि ऐसा कर्म ना करो कि ऐसा हाल हो जाए. हालांकि इस वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/state/woman-fell-in-love-with-tantric-and-ran-away-while-making-tantric-rituals-for-good-relation-to-husband-866801/