New way of proposing to a girl: आज दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन डे मनाने में जुटे हुए हैं. लेकिन, वैलेंटाइन डे से ठीक पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींचा है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
प्रपोज करने का तरीका है बेहद ही अलग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, एक युवक ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए अंगूठी को ‘पानीपुरी‘ गोलगप्पे के अंदर छिपाकर पेश किया. दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस रचनात्मक तरीके को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और इस वायरल वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और साथ ही अपने दोस्तों के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं.
युवक ने पानीपुरी को बनाया प्यार का जरिया
सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. तो वहीं, हाल ही में Instagram (muhrat.weddings) पर पोस्ट किया गया एक वीडियो सादगी और क्रिएटिविटी का बेहतरीन उदाहरण पेश करता है.
इसके साथ ही वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक लड़का घुटनों के बल बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज करता हुआ नज़र आ रहा है, लेकिन उसके हाथ में गुलाब के बजाय सूखा गोलगप्पा देखने को मिल रहा है.
यहां देखें वायरल वीडियो
तो फिर कैसे हुई दोनों की सगाई?
लड़के ने प्रपोजल को सरप्राइज रखने के लिए अंगूठी को सूखे पानीपुरी के अंदर छिपा दिया था. लेकिन, जैसे ही उसने लड़की के सामने वह गोलगप्पा पेश किया और उसमें से अंगूठी निकाली, लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इतना ही नहीं, खाने के शौकीन (Foodies) कपल्स के लिए यह तरीका सोशल मीडिया पर अब एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है, जिससे जल्द ही कई लोग अपना सकते हैं.
वायरल वीडियो के बाद लोगों की प्रतिक्रिया
वैलेंटाइन डे के माहौल में इस वीडियो ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है. जहां, इस वायरल वीडियो को अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. तो वहीं, यूजर्स ने इसे ‘क्रिएटिव‘, ‘क्यूट‘ और ‘यूनिक‘ बताया है. इसके अलावा, कमेंट सेक्शन दिल (Heart) वाली इमोजी से भरा पड़ा है.
यह वीडियो साबित करता है कि प्रपोज करने के लिए हमेशा महंगे इंतजाम की जरूरत नहीं होती है. कभी-कभी एक छोटी सी अतरंगी सोच भी पल को जिंदगी भर के लिए हमेशा यादगार बना सकती है.