<

Valentine Day Special: जब युवक ने पानीपुरी को बनाया प्यार का जरिया, प्रेम की अनोखी मिसाल की पेश

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक प्रपोजल का वीडियो (Proposal Video) जी से वायरल (Viral) हो रहा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

New way of proposing to a girl:  आज दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन डे मनाने में जुटे हुए हैं. लेकिन, वैलेंटाइन डे से ठीक पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींचा है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

प्रपोज करने का तरीका है बेहद ही अलग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, एक युवक ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए अंगूठी को पानीपुरीगोलगप्पे के अंदर छिपाकर पेश किया. दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस रचनात्मक तरीके को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और इस वायरल वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और साथ ही अपने दोस्तों के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं.

युवक ने पानीपुरी को बनाया प्यार का जरिया

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. तो वहीं, हाल ही में Instagram (muhrat.weddings) पर पोस्ट किया गया एक वीडियो सादगी और क्रिएटिविटी का बेहतरीन उदाहरण पेश करता है.

इसके साथ ही वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक लड़का घुटनों के बल बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज करता हुआ नज़र आ रहा है, लेकिन उसके हाथ में गुलाब के बजाय सूखा गोलगप्पा देखने को मिल रहा है.

यहां देखें वायरल वीडियो

तो फिर कैसे हुई दोनों की सगाई?

लड़के ने प्रपोजल को सरप्राइज रखने के लिए अंगूठी को सूखे पानीपुरी के अंदर छिपा दिया था. लेकिन, जैसे ही उसने लड़की के सामने वह गोलगप्पा पेश किया और उसमें से अंगूठी निकाली, लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इतना ही नहीं, खाने के शौकीन (Foodies) कपल्स के लिए यह तरीका सोशल मीडिया पर अब एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है, जिससे जल्द ही कई लोग अपना सकते हैं.

वायरल वीडियो के बाद लोगों की प्रतिक्रिया

वैलेंटाइन डे के माहौल में इस वीडियो ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है. जहां, इस वायरल वीडियो को अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. तो वहीं, यूजर्स ने इसे क्रिएटिव‘, ‘क्यूटऔर यूनिकबताया है. इसके अलावा, कमेंट सेक्शन दिल (Heart) वाली इमोजी से भरा पड़ा है.

यह वीडियो साबित करता है कि प्रपोज करने के लिए हमेशा महंगे इंतजाम की जरूरत नहीं होती है.  कभी-कभी एक छोटी सी अतरंगी सोच भी पल को जिंदगी भर के लिए हमेशा यादगार बना सकती है.

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

शूटिंग करते-करते डूबे राहुल अरुणोदय बनर्जी, निधन से सदमे में फैंस; जानिए कौन थे ये अभिनेता

Rahul Arunoday Banerjee Death: बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से मनोरंजन जगत में…

Last Updated: March 30, 2026 11:12:38 IST

Himachal Gold  Price Today: हिमाचल प्रदेश के शहरों में क्या हैं सोने के ताजा रेट्स? खरीदने से पहले कर लें चेक

Himachal Gold  Price Today: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अन्य शहरों में…

Last Updated: March 30, 2026 11:19:17 IST

भारतीय ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म की फैन हुई विदेशी पर्यटक, कहा, ‘UK को लेना चाहिये…’, वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक…

Last Updated: March 30, 2026 11:10:49 IST

PSEB 5th Result 2026 Date & Time: पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर जल्द, यहां करें आसानी से चेक

Punjab Board PSEB 5th Result 2026 Date & Time: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जल्द…

Last Updated: March 30, 2026 11:07:03 IST

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्कूलों और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Hoax Bomb Threats: दिल्ली पुलिस ने 47 साल के एक शख्स को स्कूलों और सरकारी…

Last Updated: March 30, 2026 10:59:44 IST

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, क्या बेटा बनेगा मुख्यमंत्री या बिहार में आएगा नया ट्विस्ट?

CM Nitish Kumar Resigned: नीतीश के लेजिस्लेटिव काउंसिल से इस्तीफे के साथ ही उनके राजनीतिक…

Last Updated: March 30, 2026 10:38:43 IST