Rahul Arunoday Banerjee Death: बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई. एक्टर ने मात्र 43 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जानिए उनकी मौत का कारण और कौन थ ये अभिनेता.
राहुल अरुणोदय बनर्जी का हुआ निधन
Who is Rahul Arunoday Banerjee: बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई. एक्टर ने मात्र 43 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जानिए उनकी मौत का कारण और कौन थ ये अभिनेता. बंगाली टेलीविजन और फिल्म जगत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. जाने माने अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के अचानक निधन से उनके फैंस स्तब्ध हो गए. बताया जा रहा है कि यह हादसा दीघा-तलसारी समुद्री तट के पास एक शूटिंग के दौरान हुआ, जहां अभिनेता एक दृश्य फिल्माने के लिए समुद्र में उतरे थे. फिर वह बाहर नहीं आ पाए.
जानकारी के अनुसार बीते रविवार यानी 29 मार्च को राहुल अरुणोदय बनर्जी अपने धारावाहिक ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग में व्यस्त थे. शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए उन्हें समुद्र के पानी में जाना था. वहां मौजूद लोगों के अनुसार अभिनेता सीन पूरा करने के बाद पानी की ओर बढ़े, लेकिन उसके बाद काफी देर तक वह वापस नहीं आए. फिर जब बहुत देर हो गई, तो यूनिट के सदस्य, तकनीकी टीम और अन्य लोग उनकी तलाश में जुट गए. काफी प्रयासों के बाद उन्हें समुद्र से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए दीघा सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि अभिनेता को पड़ोसी राज्य ओडिशा के एक समुद्र तट से दीघा अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी ने कहा, ‘हमने घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के लिए ओडिशा में अपने समकक्षों से संपर्क किया है. दीघा पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. हम उनकी प्रोडक्शन टीम के सदस्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात कर रहे हैं.’
राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली सिनेमा और टेलीविजन का एक जाना-पहचाना चेहरा थे. उन्हें 2008 में आई फिल्म ‘ चिरोदिनी तुमी जे अमर’ से प्रसिद्धि मिली और उसके बाद उन्होंने ‘तुमी आसबे बोले’ (2014), ‘जुल्फिकार’ (2016), ‘ब्योमकेश गोत्रो’ (2018), ‘बिदाय ब्योमकेश’ (2018) और ‘द एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स’ (2025) जैसी फिल्मों में काम किया. टेलीविजन पर उन्होंने ‘हरगौरी पाइस होटल’ और ‘मोहन्ना’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने के काम किया था.
अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी के परिवार में उनकी पत्नी अभिनेत्री प्रियंका सरकार और उनका 13 वर्षीय बेटा हैं. एक्टर उन्हें अकेला छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए.
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…
Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…
Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…
Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…