<

गैस किल्लत के बीच ट्रेन में बेचे उपले, कहा, ‘खरीद लो भाई, शाम को चूल्हा जलाना’…, वीडियो वायरल

मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति गोबर से बने हुए उपले बेचता हुआ नज़र आ रहा है. लोग इसे देश में गैस सिलेंडर की समस्या से जोड़कर कनेक्ट कर रहे हैं.

Local Train Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति गोबर से बने हुए उपले बेचता हुआ नजर आ रहा है. लोग इसे देश में गैस सिलेंडर की समस्या से जोड़कर कनेक्ट कर रहे हैं.

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @9887raushankumar द्वारा शेयर किया गया. बता दें कि अभी भी गांव में कई लोग लकड़ी और गोबर के उपले से चूल्हे पर खाना बनाते हैं.

वीडियो की पूरी कहानी

वीडियो में एक शख्स टोकरी में उपले भरकर मुंबई लोकल ट्रेन के डिब्बे में घुसा हुआ है. वह यात्रियों को जोर-जोर से पुकारता है, “उपले लो भाई, शाम को चूल्हा जलाना है या नहीं?” एक महिला से पूछता है कि गैस मिल रही है या नहीं. महिला बताती है कि गैस आ रही है, तो वह चुटकी लेते हुए कहता है, “चार दिन में तो मिल ही रहा है ना, इमरजेंसी में उपले ले लो!” ट्रेन के भीड़भाड़ वाले डिब्बे में यह दृश्य देखकर यात्री हंसते नजर आते हैं.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो पर यूजर्स ने खूब कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, “सबसे सस्ता, सबसे अच्छा तरीका – उपले!” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “मतलब ये वायरल होकर मानेगा.” इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट किया, “अलग ही लेवल का बंदा था.” साथ ही कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

चोरी हुई स्कूटी का कटा चालान, कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर! पीड़ित बोला- अब तो पकड़ लो

Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 11:00:11 IST

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST

श्री श्याम क्लासेस में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन

सूरत (गुजरात), अप्रैल 09: श्री श्याम क्लासेस द्वारा दिनांक 5 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे…

Last Updated: April 9, 2026 10:37:13 IST

इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान…

Last Updated: April 9, 2026 10:24:08 IST

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026:  चांदी की चमक पड़ी फीकी या बढ़ गए दाम, नोट करें अपने शहरों के ताजा रेट्स

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में चांदी की चमक थोड़ी फीकी…

Last Updated: April 9, 2026 10:23:58 IST

NG ब्रांड की दमदार वापसी: 29 अप्रैल को सूरत में खुलेगा NG मॉल, 60% मुनाफा जाएगा चैरिटी में

चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट…

Last Updated: April 9, 2026 10:22:21 IST