Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें फैसल खान नामक शख्स ने लिखा कि मेरी स्कूटी चोरी हुई थी. जिसका चालान कट गया है.
हैदराबाद में चोरी हुई स्कूटी का चालान कट गया है.
Hyderabad Viral Post: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी गाड़ी 3 महीने पहले चोरी हो गई थी और हबीब नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है. आज मुझे उसी गाड़ी का ट्रैफिक चालान मिला और फोटो में चोर का चेहरा साफ दिख रहा है. इसके अलावा, पीड़ित हैदराबाद सिटी पुलिस से अनुरोध करता है कि इस पर ध्यान दें.
जैसे ही फैसल रहमान नामक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये पोस्ट किया. देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. पूरा मामला क्या है आइए जानते हैं?
वायरल हो रहे इस पोस्ट पर हैदराबाद सिटी पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है. जिसमें उन्होंने कहा कि एसएचओ बीबनगर ने एक टीम गठित की है और संदिग्ध का पता लगाने तथा उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके अलावा, इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. हालांकि वायरल हो रहे इस पोस्ट में दिखने वाला शख्स चोर है या नहीं. इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है. जैसे ही फैसल रहमान ने ये पोस्ट की. एक यूजर ने एआई का इस्तेमाल कर कथित चोर की एक साफ तस्वीर भी बना दी.
वायरल तस्वीर में दिखने वाला शख्स ही चोर है. इस बात की संभावना बहुत कम है. इस बात की संभावना बहुत कम है कि कोई गाड़ी चोर जहां निगरानी कैमरे लगें हों. वहां से गुजरते समय अपना चेहरा सबके सामने दिखाएगा. हो सकता है कि यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीर के पीछे कोई और वजह या संदर्भ हो, जिसके बारे में हमें जानकारी न हो. इसलिए जब तक हैदराबाद पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आ जाता, तब तक इस घटना से जुड़े किसी भी दावे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती.
डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…
Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…
Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…
Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…
Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…