Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > बेंगलुरु में हाउस हेल्प ने शादी की सालगिरह पर दिया क्यूट सरप्राइज, वीडियो वायरल

बेंगलुरु में हाउस हेल्प ने शादी की सालगिरह पर दिया क्यूट सरप्राइज, वीडियो वायरल

बेंगलुरु में एक हाउस हेल्प ने अपने मालिक-मालकिन की शादी की सालगिरह पर क्यूट-सा सरप्राइज दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 10, 2026 15:23:49 IST

Mobile Ads 1x1

बेंगलुरु में एक हाउस हेल्प ने अपने मालिक-मालकिन की शादी की सालगिरह पर सरप्राइज गिफ्ट देकर सबका दिल जीत लिया. यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इसे इंसानियत और स्नेह की मिसाल बता रहे हैं.
इस क्यूट वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे हाउस हेल्प शर्माते हुए अपने मालिक मालकिन को गिफ्ट देती हैं. उनकी मासूमियत से भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

घटना का पूरा विवरण

बेंगलुरु की नेहा हरचंदानी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो में नेहा हरचंदानी बताती हैं कि उन्होंने एक दिन पहले अपनी सालगिरह के बारे में घर में काम करने वाली ‘दीदी’ को बताया था. अगले दिन दीदी मुस्कुराते हुए हाथ में एक गुलाब का फूल और चॉकलेट लेकर आ जाती हैं. नेहा वीडियो में उत्साहित होकर कहती नजर आती हैं, “दीदी कितनी क्यूट हैं! उन्होंने हमारी एनिवर्सरी के लिए गिफ्ट लाया है.”
दीदी ने बताया कि उन्होंने अपने पति को फोन करके ब्लिंकिट ऐप से यह गिफ्ट ऑर्डर करने के लिए कहा था. गिफ्ट देखकर कपल भावविभोर हो जाते हैं और खुशी से झूम उठते हैं. कपल गिफ्ट लेते हैं और दीदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं. दीदी भी शरमाते हुए उन्हें आशीर्वाद देती हैं. यह सादगी से भरा खूबसूरत पल देखने वालों को भावुक कर देता है.

सोशल मीडिया पर वायरल 

इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स व कमेंट्स मिले हैं. यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “दीदी में इंसानियत और प्यार दोनों हैं”, “रिश्ते पैसे से नहीं, भावनाओं से बनते हैं” और “यह परिवार जैसा बंधन है”. इसके अलावा कई ने इसे “absolutely priceless” और “wholesome moment” करार दिया, जो आज के व्यस्त जीवन में दुर्लभ है. आत्मीयता से भरे इस वीडियो को लकी लोगों ने लाइक और शेयर किया है.

MORE NEWS