इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह इतना प्यारा और इमोशनल वीडियो है, कि देखने वाला चाहकर भी अपनी ख़ुशी के आंसू निकलने से नहीं रोक पाता.
यह वीडियो एक छोटे बच्चे की आंख की सर्जरी के तुरंत बाद का है. सर्जरी के बाद जब बच्चे की आंख से पट्टी हटाई जाती है तो उसका रिएक्शन हर दर्शक के मन पर गहराई से असर करता है.
वायरल वीडियो की पूरी कहानी
यह वीडियो एक जन्मांध बच्चे का बताया जा रहा है, जिसे शगुफ्ता खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि बच्चे की आंख की सर्जरी हुई है और उसकी आंखें वाइप से ढकी हुई हैं. बच्चे की मां उसे गोद में लेती हैं और डॉक्टर उसकी आंखों से वाइप हटाते हैं. तभी बच्चा अपनी आंखें खोलता है और अपने जीवन के पहले दृश्य के रूप में अपनी मां को देखता है. रोशनी मिलने की ख़ुशी बच्चे के चेहरे पर दिखाई देती है. साथ ही उसके परिवार वाले भी बेहद खुश हो रहे थे. यह भाव-विभोर कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एक ‘ब्लाइंड बेबी’ की आँखों की सफल सर्जरी के बाद, जब पहली बार धुंधली दुनिया साफ़ हुई और सामने माँ का चेहरा आया, सर्जरी के बाद अपनी माँ को पहली बार देखते हुए इस बच्चे का रिएक्शन… 💖🥹
ममता की उस पहली झलक की खुशी शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। pic.twitter.com/GYoM3UlRrT
— Shagufta khan (@Digital_khan01) March 27, 2026
लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड हुए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अब तक इसको 50,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोगों ने इस पर खूब बढ़-चढ़कर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा, “नई रोशनी मुबारक हो.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “एक मां के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात कुछ नहीं हो सकती.” एक और यूजर ने लिखा, “बधाई हो, चैंप!”
डिस्क्लेमर: यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुए वीडियो पर आधारित है. कुछ लोग इसे AI-जनरेटेड होने का भी दावा कर रहे हैं. India News इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.