Brain Teaser Challenge: इंटरनेट पर रोजाना तरह-तरह की ऑप्टिकल इल्यूजन और नंबर पज़ल वायरल होते रहते हैं. कुछ लोग इन्हें मजे के लिए हल करते हैं, तो कुछ अपने दिमाग और नजरों की परीक्षा लेने के लिए. यही वजह है कि ऐसे चैलेंज तेजी से शेयर होते हैं. इस तरह की तस्वीरों की खास बात यह होती है कि सही जवाब आपके सामने ही मौजूद होता है, लेकिन दिमाग पैटर्न में उलझ जाता है. जब एक जैसे नंबर बार-बार दिखाई देते हैं, तो हमारा दिमाग उन्हें बिना ज्यादा ध्यान दिए पढ़ लेता है. यही कारण है कि 660 की लंबी कतार में छिपा 606 आसानी से नजर नहीं आता.
ऑप्टिकल इल्यूजन सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह हमारी एकाग्रता, धैर्य और अवलोकन क्षमता को भी परखता है. कई लोग दावा करते हैं कि जो व्यक्ति ऐसे पजल जल्दी हल कर लेता है, उसकी फोकस पावर और विजुअल स्किल बेहतर होती है. हालांकि यह पूरी तरह वैज्ञानिक टेस्ट नहीं है, फिर भी दिमाग को एक्टिव रखने का यह मजेदार तरीका जरूर है.
क्या आपने ढूंढ लिया सही जवाब?
अगर आपने 10 सेकंड के अंदर 606 को पहचान लिया, तो खुद को शाबाशी दीजिए. आपकी नजरें वाकई तेज हैं. लेकिन अगर अभी तक आप खोज में लगे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐसे पज़ल का मकसद आपको उलझाना ही होता है.
आइए जानते हैं जवाब
इस वायरल चैलेंज में 606 को बेहद चालाकी से 660 के बीच छिपाया गया है. ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि एक जगह अंकों का क्रम थोड़ा बदला हुआ है -वही आपका जवाब है. तस्वीर में सही उत्तर को काले रंग के घेरे से चिन्हित किया गया है, ताकि आप समझ सकें कि कहां चूक हो गई.तो अगली बार जब ऐसा कोई चैलेंज सामने आए, तो घबराइए नहीं. शांत दिमाग से प्रयास करिए.
