एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. इसमें दुल्हन लाल लहंगे में घोड़े पर सवार होकर योद्धा स्टाइल में एंट्री लेती नजर आ रही है.
घोड़े पर बैठकर दुल्हन ने ली शाही एंट्री
Bride Entry On Horse Like Warrior: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. लेकिन एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. इस वीडियो में दुल्हन की एंट्री ने सबको चौंका दिया.
इसमें दुल्हन लाल रंग के लहंगे में घोड़े पर सवार होकर योद्धा स्टाइल में एंट्री लेती नजर आ रही है. आमतौर पर दूल्हे की घोड़ी वाली एंट्री देखने को मिलती है, लेकिन यहां दुल्हन ने परंपरा तोड़ते हुए सबको चौंका दिया.
शादियों में आमतौर पर दूल्हा घोड़ी पर बारात लेकर आता है, लेकिन इस वायरल वीडियो बिल्कुल अलग नजारा दिखाई दे रहा है. लाल लहंगे और भारी गहनों में सजी दुल्हन पूरे ठाठ के साथ घोड़े पर बैठकर एंट्री लेती दिख रही है. इंस्टाग्राम हैंडल @xoticbeauty.thebridal से शेयर किए गए इस वीडियो में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लाल लहंगे व भारी गहनों से सजी दुल्हन घोड़े पर सवार होकर शाही अंदाज में एंट्री मारती है. उसका रौबदार अंदाज किसी योद्धा जैसा लगता है, जैसे शादी का मंडप कोई जंग का मैदान हो. रोशनी से सजे हॉल में सबकी निगाहें दुल्हन के इंतजार में रहती हैं, तभी घोड़े पर बैठी हुई दुल्हन सबको सरप्राइज कर देती है.
वीडियो में दूल्हे के चेहरे पर साफ हैरानी झलक रही है, जबकि मेहमान खुशी व आश्चर्य से तालियां बजा रहे हैं. कई लोग मोबाइल निकालकर इस पल को रिकॉर्ड करने लगे. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे “रॉयल ब्राइडल एंट्री” और “पावरफुल ब्राइड” कह रहे हैं. वहीं कमेंट्स में “असली शेरनी”, ‘रानी लक्ष्मीबाई’, ‘राजपूतानी ‘ जैसे शब्दों की बौछार हो रही है. वीडियो के लिए सर्च टर्म्स जैसे “bride entry on horse”, “warrior bride entry” ट्रेंड कर रहे हैं. यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जो भारतीय शादियों की नई ट्रेंड्स को दर्शाती है.
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…