Sibling Viral Video: भाई-बहन की लड़ाई कभी-कभी इतनी मजेदार होती है कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक भाई-बहन की मजेदार लड़ाई को दिखाया गया है.
आमतौर पर बहनें भाइयों की हुडी, टीशर्ट आदि पहन लेती हैं, लेकिन क्या हो अगर भाई भी बहन के कपड़े पहनने लग जाएं तो? इस वीडियो में ऐसा ही कुछ दिखाया गया है, जहां भाई को अपना कपड़ा पहने देख बहन आग-बबूला हो जाती है.
वायरल वीडियो की पूरी कहानी
वीडियो में बहन सामने आती है और दिखाती है कि उसने अपने भाई का कपड़ा पहन लिया है. वह अपने भाई से बोलती है, “भइया देखो मैंने फिर से तुम्हारा कपडा पहन लिया.’ भाई चुपचाप कंबल ओढ़कर बिस्तर से तक लगाकर लेटा रहता है. बहन जैसे ही भाई को चिढ़ाना शुरू करती है, तभी वो कंबल हटा देता है और बहन दंग रह जाती है. भाई अपनी बहन का चूड़ीदार पजामा और कुरता पहना हुआ बैठा रहता है. बहन ये देखते ही चिढ़ जाती है और उससे मार-पीट करने लगती है. यह वीडियो इतना फनी है कि देखने वालों को तुरंत हंसी आ जाती है. ओडिशा के मशहूर पारिवारिक कॉमेडी निर्माता @imuu0001 (इमरान शेख) की यह वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रही है.
लोगों ने कहा, ‘चूड़ीदार रिवेंज’
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया. कई यूजर्स ने कमेंट में बताया कि उनकी बहनें भी कुछ ऐसा ही करती हैं. एक यूजर ने लिखा, “मैं भी अपने भाई की टी-शर्ट पहन लेती हूं.” वहीं कई यूजर ने कमेंट में लिखा, “चूड़ीदार रिवेंज!” एक यूजर ने लिखा, “भाई समाज की ओर से बेहतरीन बदला.” लोग इस वीडियो पर खूब फनी कमेंट्स कर रहे हैं. ज्यादातर लोग इसे अपने भाई-बहन के निजी अनुभव से कनेक्ट कर रहे हैं.