Optical Illusion Test: कहा जाता है कि नियमित रूप से दिमागी पहेलियां सुलझाने से ध्यान, याददाश्त और समस्या सुलझाने की क्षमता बढ़ती है. आसान शब्दों में कहें तो, पहेलियां और दृष्टि भ्रम (ऑप्टिकल इल्यूजन) आपके दिमाग की अच्छी कसरत कराते हैं. और आपको रोजमर्रा की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करते हैं. इन दिनों एक पहेल वायरल हो रहा है, जिसमें कई नंबर के बीच एक ऐसा नंबर है, जिसे आपको ढूंढ़ना है. अगर आप भी नजरें और दिमाग तेज है, तो इसे आप 30 सेकेंड में ढूंढ़कर दिखाइए.
ये पहेली हो रही वायरल
इन दिनों एक ऑप्टिकल इल्यूजन पहेली है, जो तेजी से वायरल हो रही है. यह आपकी नजरों और दिमाग की परीक्षा लेती है. तस्वीर की बात की जाए तो इसमें संख्याएं एक पंक्ति में दिखाई गई हैं. अलग-अलग पंक्तियों में 628 संख्याएं हैं. हालांकि, उनके बीच में एक अंक 623 भी छिपा है. आपको वह 623 तभी दिखाई देगा जब आप ध्यान से देखेंगे. इस तस्वीर में चुनौती उस 623 को ढूंढना है. यदि आप 30 सेकंड के भीतर उस 623 को ढूंढ लेते हैं, तो आपकी नजरें वाकई तेज हैं.
क्या आपने खोजा?
आइए इस ऑप्टिकल इल्यूजन के जरिए देखें कि आपका दिमाग कितनी तेजी से तस्वीर में छिपी गड़बड़ी को पहचान पाता है. इस तस्वीर में चीजें इस तरह छिपाई गई हैं कि उन्हें ढूंढने के लिए आपको ध्यान से देखना होगा. चुनौती शुरू करने से पहले इसे अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ भी शेयर करें और जानें कि आपमें से सबसे तेज और सही जवाब कौन देता है.

ये तरीकें अपनाएं
- आपका काम सिर्फ इतना है कि 623 नंबर को पहचानना है. लेकिन 30 सेकंड का टाइमर इसे थोड़ा मुश्किल बना देता है.
- इसलिए तस्वीर को जल्दी-जल्दी देखने की बजाय ध्यान से देखें. हर पंक्ति और हर कॉलम को अच्छे से जांचें ताकि कोई नंबर छूट न जाए.
- ऊपर से शुरू करें और धीरे-धीरे नीचे की ओर बढ़ें. हर लाइन को बाएं से दाएं ध्यान से स्कैन करें। ऐसा करने से सही जवाब मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.