Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > 8 साल में पहली बार मनाया जन्मदिन, बर्थडे पार्टी में खुशी से रोने लगा मासूम, इमोशनल कर देगा यह वायरल वीडियो

8 साल में पहली बार मनाया जन्मदिन, बर्थडे पार्टी में खुशी से रोने लगा मासूम, इमोशनल कर देगा यह वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आठ साल के छोटे-से बच्चे का बर्थडे सेलिब्रेशन दिखाया गया है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: April 11, 2026 14:10:26 IST

Mobile Ads 1x1

दरअसल यह बच्चा एक ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि से आता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है. इस वजह से बच्चे का कभी बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया गया था, जिसके बाद स्कूल में टीचर्स और उसके दोस्तों ने मिलकर बच्चे के लिए छोटी-सी बर्थडे पार्टी रखी थी.

वायरल वीडियो की पूरी कहानी 

इस वायरल वीडियो में दिखता है कि टीचर बच्चे को लेकर क्लास में आती हैं. क्लास बर्थडे पार्टी के लिए सजाई हुई रहती है. जैसे ही बच्चा क्लास में एंट्री करता है, सब बच्चे हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाने लगते हैं. पहले थोड़ी देर तो वो बच्चा कुछ समझ नहीं पाता, लेकिन जैसे ही उसे ये समझ आता है कि यह पार्टी उसके लिए रखी गयी है, खुशी से उसके आंसू निकलने लगते हैं. बच्चे को रोता देख दूसरे बच्चे उसके पास जाते हैं और प्यार से अपने दोस्त को गले लगा लेते हैं. यह वीडियो इतना प्यारा है कि हर दर्शक की आंखें नम कर देता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. नेटिज़न्स ने इस पर खूब कमेंट्स किये. एक यूजर ने लिखा, “जिन चीजों को हम हल्के में लेते हैं… एक बच्चे की खुशी से बढ़कर कोई खुशी नहीं होती.” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “पहला छोटा लड़का जो उसे गले लगाने गया था. मैं उसे बहुत प्यार करता हूँ.” एक और यूजर ने लिखा, “बच्चे मानवता की सबसे अच्छी रचना हैं.” इस वीडियो ने मासूम बच्चे की खुशी को बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखाया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया.

MORE NEWS