UNEP फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2024 ने एक बार एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके अनुसार, वैश्विक स्तर पर परिवार प्रतिदिन 1 अरब से अधिक भोजन बर्बाद करते हैं. ये डेटा रिकॉर्डेड है तो सोचिये कितना खाना ऐसा वेस्ट होता होगा जिसका कोई रिकॉर्ड ही नहीं है.
एक ओर जहां यह रिपोर्ट ये दिखा रही है कि दुनियाभर में खाने की कोई कमी नहीं है और लोगों की जरूरत से ज्यादा भोजन उपलब्ध है, वहीं दूसरी ओर कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां लोगों को एक समय का खाना भी नहीं नसीब होता है. ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो की पूरी कहानी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश में कुछ बच्चे खाना लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं. उसी में से एक छोटा बच्चा भीगता हुआ कांप रहा है. वीडियो में लिखा है, “Before you throw food away, remember these children waiting in the rain for a single meal.” यह वीडियो इतना दर्दनाक है कि हर किसी को भावुक कर देता है. हालांकि वीडियो की जगह और देश स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रतीत होता है कि यह वीडियो अफ्रीका क्षेत्र से संबंधित है.
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया. इस भावुक वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा, ‘क्या किसी के पास इस जगह की जानकारी है? कृपया इसे मेरे साथ शेयर करें, ताकि हम उनकी मदद कर सकें.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “हे भगवान, कृपया उन्हें वह दें जो वे चाहते हैं.” इसके अलावा कुछ यूजर ने इस पर भी नाराजगी व्यक्त की कि वीडियो रिकॉर्ड करने की जगह बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहिये था.