<

शरीर पर दर्जनों स्टार और पिंक टियारा, ‘ब्लिट्ज’ की मासूमियत ने लोगों का जीता दिल, किंडरगार्टन में दिखा पुलिस डॉग का cute रूप

K9 सार्जेंट ब्लिट्ज नामक पुलिस कुत्ते की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. क्लासरूम में घुसते ही बच्चों ने उसके वेस्ट, पैरों, कानों पर दर्जनों स्टार स्टिकर लगाए.

K9 सार्जेंट ब्लिट्ज नामक पुलिस कुत्ते की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. किंडरगार्टन विजिट के बाद बच्चों ने उसके शरीर पर स्टार स्टिकर चिपकाए और पिंक कलर का टियारा पहनाया. आमतौर पर अपराधियों का पीछा करने वाला यह कुत्ता बच्चों के बीच शांति से अपना मेकओवर करवाता नजर आया.

किंडरगार्टन करियर डे की कहानी

K-9 Duty Dogs फेसबुक पेज पर 16 जनवरी 2026 को शेयर की गई पोस्ट बताती है कि क्लासरूम में घुसते ही बच्चों ने ब्लिट्ज के चारों ओर घेरा बना लिया. उत्साहित बच्चों ने उसके वेस्ट, पैरों, कानों पर दर्जनों स्टार स्टिकर लगाए. एक बच्चे ने उसे चमकदार गुलाबी टियारा भी पहनाया. तस्वीर में कुत्ता चुपचाप बच्चों के बीच बैठा हुआ नजर आ रहा है, उसने किसी तरह का आक्रामक व्यवहार उनके साथ नहीं किया. 

ब्लिट्ज का धैर्य और सम्मान

पोस्ट में लिखा है कि ब्लिट्ज ने डराने की बजाय जमीन पर लेटकर बच्चों को करीब आने दिया. छोटे-छोटे हाथ उसके ऊपर स्टिकर लगाते जा रहे थे, लेकिन वह शांत रहा. जाते वक्त सार्जेंट ब्लिट्ज 50 स्टिकर और टियारा लगाए पूंछ हिलाते हुए और सिर ऊंचा करके बाहर निकला. उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे बैज ऑफ ऑनर से सम्मानित लिया गया हो. 

सोशल मीडिया पर धमाल

ब्लिट्ज की इस पोस्ट को 16,000 लाइक्स और 500 कमेंट्स मिले. यूजर्स ने इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स किए: “इस लुक में ड्यूटी पर ले जाओ, अपराधी कन्फ्यूज होकर सरेंडर कर देंगे!” इसी तरह दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “एक मिनट में मॉन्स्टर से सेनोरिटा बन गया, स्टिकर और क्राउन के साथ.” एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “टियारा लगाए अपराधी को पकड़ते देखना चाहते हैं, कमाल लग रहा है.” 
ब्लिट्ज जैसे K9 कुत्ते विस्फोटक ढूंढने और संदिग्धों का पीछा करने में ट्रेंड होते हैं. किंडरगार्टन में हुई यह घटना उनके नरम दिल को दिखाती है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST