<
Categories: देश

आधी कीमत में मिलती हैं दवाइयां! क्या है प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और कितनी भरोसेमंद हैं इसकी मेडिसिन? जानिए सबकुछ

PM Jan Aushadhi Kendra: प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सस्ती दवाओं के लिए जाना जाता है. जो दवाएं मरीजों को सामान्य मेडिकल शॉप्स पर महंगी मिलती हैं. वो यहां उन्हें सस्ती मिल जाती हैं. जानिए इसके बारे में सबकुछ.

Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana: प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में आने वाले मरीजों और उनके परिवारों का कहना है कि यहां मिलने वाली जेनेरिक दवाएं बाजार में मिलने वाली ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती हैं. लेकिन ऐसा क्यों होता है. यह सब जानने के लिए ये खबर पढ़ें. 

क्या होता है प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र?

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना एक सरकारी योजना है, जिसे लोगों को कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है. यह अभियान फार्मास्युटिकल विभाग और सरकारी दवा कंपनियों के सहयोग से चलाया जाता है. इस योजना के तहत देशभर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले गए हैं. इन केंद्रों पर लोगों को जेनेरिक दवाएं बहुत कम कीमत पर मिलती हैं. खास बात यह है कि इन दवाओं की गुणवत्ता और असर बाजार में मिलने वाली महंगी ब्रांडेड दवाओं के बराबर ही माना जाता है, लेकिन इनकी कीमत काफी कम होती है.

जेनेरिक दवाएं क्या होती हैं?

जेनेरिक दवाएं वे दवाएं होती हैं जो किसी खास ब्रांड के नाम से नहीं, बल्कि उनके सामान्य या वैज्ञानिक नाम से बेची जाती हैं. इन दवाओं का असर ब्रांडेड दवाओं जितना ही होता है, लेकिन इनकी कीमत काफी कम होती है.

कैसी दवाएं उपलब्ध रहती हैं?

भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) का उद्देश्य जन औषधि केंद्रों पर अधिक से अधिक जरूरी दवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को कम कीमत में इलाज मिल सके. इन दवाओं की पूरी सूची और उनकी अधिकतम खुदरा कीमत जन औषधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है. समय-समय पर इस सूची में नई दवाएं भी जोड़ी जाती रहती हैं. हालांकि, जन औषधि केंद्रों पर संक्रमण से जुड़ी दवाएं, हृदय रोग की दवाएं, मधुमेह की दवाएं, पेट से संबंधित दवाएं और दर्द निवारक समेत कई प्रमुख श्रेणियों की जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.

ये दवाएं सस्ती क्यों होती हैं?

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवाएं आमतौर पर ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि ये जेनेरिक दवाएं होती हैं और इन्हें बिना ज्यादा मार्केटिंग खर्च के सीधे दवा बनाने वाली कंपनियों से उपलब्ध कराया जाता है, जिससे बीच के बिचौलियों की भूमिका कम हो जाती है. इन दवाओं की गुणवत्ता भी भरोसेमंद मानी जाती है. इन्हें केवल विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों का पालन करने वाली कंपनियों से लिया जाता है और बाजार में भेजने से पहले मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में इनकी जांच भी की जाती है.

क्या ऑनलाइन दवाएं मंगा सकते हैं?

अगर आप जन औषधि केंद्र से दवाएं लेना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले अपने शहर के नजदीकी केंद्र की जानकारी ऑनलाइन पता कर सकते हैं. इसके लिए जन औषधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नजदीकी केंद्र खोजें विकल्प में सर्च करना होता है. यहां आपको अपने आसपास मौजूद जन औषधि केंद्रों की जानकारी मिल जाएगी. साथ ही उनका फोन नंबर भी दिया होता है। उस नंबर पर कॉल करके आप दवाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं और कई जगहों पर घर बैठे दवाएं मंगाने की सुविधा भी मिल जाती है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

England Pakistan Test Series: पाकिस्तान को इंग्लैंड में मिली करारी शिकस्त, 3-0 से सूपड़ा साफ कर अंग्रेजों ने दिखाया बाहर का रास्ता!

England Pakistan Test Series: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को…

Last Updated: September 12, 2026 19:40:05 IST

Kanpur: प्रेमी संग इश्क लड़ा रही थी मां, 14 साल के बेटे ने देख लिया, गला घोंटकर बेटे की कर दी हत्या

UP Crime: कानपुर के एक किशोर की कथित तौर पर उसकी मां और उसके प्रेमी…

Last Updated: September 12, 2026 19:24:40 IST

Radha Krishna movie: बॉलीवुड में बढ़ा पौराणिक फिल्मों का क्रेज, ‘हनुमान अंश’ के बाद अब करण जौहर भी बनाएंगे इन भगवान पर फिल्म

Radha Krishna movie: भारतीय सिनेमा में पौराणिक और धार्मिक कहानियों पर फिल्में बनाने का चलन…

Last Updated: September 12, 2026 18:27:38 IST

बैद्यनाथ महतो हत्याकांड के बाद सीतामढ़ी में बवाल, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, 6 गाड़ियों में तोड़फोड़

Sitamarhi Baidyanath Mahato murder: बिहार के सीतामढ़ी में जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो…

Last Updated: September 12, 2026 17:56:03 IST

‘तू गंदी हो चुकी है…’ स्पा सेंटर की आड़ में पत्नी कर रही थी काले काम, रंगे हाथों पति ने पकड़ा, बीच सड़क काटा ऐसा बवाल…!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल काफी झगड़ा…

Last Updated: September 12, 2026 17:55:09 IST