Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Dog Viral Video: इंटरनेट की दुनिया का नया सितारा, कुत्ते के इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद आपकी भी थकान हो जाएगी दूर!

Dog Viral Video: इंटरनेट की दुनिया का नया सितारा, कुत्ते के इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद आपकी भी थकान हो जाएगी दूर!

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कु्त्ते (Dog) का बेहद ही मजेदार वीडियो वायरल (Funny Viral Video) हो रहा, जिसको देखने के बाद आपकी भी थकावट (Stress) पूरी तरह से दूर हो जाएगी.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: March 3, 2026 12:30:33 IST

Mobile Ads 1x1

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर यूं तो जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन, हाल ही में एक कुत्ते का बड़ा ही मेजदार वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है जिसको देखने के बाद शायद आपकी भी हंसी नहीं रूक पाएगी. वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक डॉग किसी आलीशान या फिर महंगी गाड़ी में नहीं, बल्कि एक ई-रिक्शा की छत पर बैठकर राजाओं की तरह सवारी का बड़े ही मज़देार तरह से आनंद लेता हुआ नजर आ रहा है. तो वहीं, आसपास के लोग ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. तो वहीं, दूसरी तरफ सड़क पर चलते लोग इस बेहद ही अनोखे नजार को देखकर पूरी तरह से दंग रह गए और कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरों में ही कैद कर लिया. 

वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक कुत्ता ई-रिक्शा की छत पर पूरी तरह से संतुलित होकर बैठा है और ठंडी हवा के झोंकों का मज़ा ले रहा है. इसके अलावा डॉग के बैठने के अंदाज और चेहरे के भावों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह इस ‘वीआईपी’ ट्रीटमेंट के लिए बना हो. तो वहीं, दूसरी तरफ नेटिज़न्स इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं और इसे ‘असली स्वैग’ बता रहे हैं. अब तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग एक दूसरे के साथ इस मजेदार वीडियो को शेयर करने में जुटे हुए हैं. 

यहां देखें वायरल वीडियो 

आखिर क्या है वायरल वीडियो में खास 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के मुताबिक, कुत्ते का ई-रिक्शा की छत पर बैठना और सड़क के नजारों का लुत्फ उठाना लोगों को काफी मजेदार लग रहा है. इतना ही नहीं, ई-रिक्शा के चलने के बावजूद भी कुत्ते का संतुलन और उसकी बेफिक्री चर्चा ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. 

तो वहीं, लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, कोई इसे ‘ई-रिक्शा का असली मालिक’ बता रहा है तो कोई ‘वीआईपी सवारी’ बोल रहा है. फिलहाल, यह छोटा सा वीडियो इस बात का प्रमाण है कि इंटरनेट पर जानवरों के मासूम और मजेदार वीडियो तनाव कम करने में सबसे ज्यादा मदद करते हैं. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > Dog Viral Video: इंटरनेट की दुनिया का नया सितारा, कुत्ते के इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद आपकी भी थकान हो जाएगी दूर!

Written By: Darshna Deep
Last Updated: March 3, 2026 12:30:33 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS