Engagement at a Metro Station: आप में से कई लोगों ने मेट्रो स्टेशन पर ज्यादातर लड़ाई-झगड़े या फिर भीड़भाड़, भागदौड़ की कई वीडियो या तस्वीरें तो ज़रूर देखी होगा. लेकिन, इस बार का मामला जरा हटकर है. हाल ही में एक मेट्रो स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़ना न भूलें. भीड़ के बीच कर दिया प्रपोज़ वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्री अपनी ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे. लेकिन, तभी अचानक एक युवक घुटनों के बल बैठ गया और अपनी साथी को रिंग प्रपोज़ कर दिया. पहले तो लड़की और आसपास के लोग हैरान रह गए, लेकिन जैसे ही लड़की ने "हाँ" कहा, पूरा स्टेशन तालियों की गूंज से भर गया. मानो ऐला लग रहा था सभी इसी खास पल का इंतजार कर रहें हों. आखिर क्यों खास था यह सुहाना पल? यह पल इसलिए भी बेहद ही खास था क्योंकि यह पूरी तरह से हैरान करने वाला था साथ ही दिल जीतने वाला भी था. यात्रा की थकान और रोज़मर्रा की ऊब के बीच यह घटना किसी ताज़ी हवा के झोंके की तरह देखने को मिली. मेट्रो स्टोशन पर मौजूद सभी यात्रियों ने अपने फोन निकालकर इस पल को कैद करना शुरू कर दिया, जिससे यह कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड करने लग गया. यहां देखें वायरल वीडियो View this post on Instagram A post shared by 🇮🇳🌍 BHARAT 🌍🇮🇳 (@1_bharat_____0) यात्रा की परेशानी बनाम खूबसूरत यादें मेट्रो में ज्यादातर तकनीकी खराबी, भीड़ या देरी की वजह से यात्री परेशान रहते हैं. लेकिन इस जोड़े ने यह दिखाया कि कैसे एक साधारण सार्वजनिक स्थान को भी रोमांस के केंद्र में पूरी तरह से बदला जा सकता है. तो वहीं, दूसरी तरफ नेटिज़न्स इस वायरल हो रहे वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते दे रहे हैं. जिसपर कुछ लोगों ने इसे मेट्रो मैजिक और मॉडर्न लव स्टोरी बताया है. हालांकि, कुछ लोगों ने सार्वजनिक सुरक्षा और मेट्रो नियमों को लेकर भी चर्चा की, लेकिन ज्यादातर लोग इस बात से सहमत हैं कि इस छोटी सी खुशी ने हज़ारों अजनबियों के चेहरे पर एक मुस्कान लाने का काम किया है.