Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Father and Son Duo: पिता और पुत्र के रिश्ते ने खींचा इंटरनेट का ध्यान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुंबई से रुड़की तक का यादगार सफर

Father and Son Duo: पिता और पुत्र के रिश्ते ने खींचा इंटरनेट का ध्यान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुंबई से रुड़की तक का यादगार सफर

इंटरेनट पर पिता और पुत्र (Father and Son) का बेहद ही भावुक करने वाला वीडियो (Emotional Video) सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल वीडियो (Viral Video) तो अब तक लाखों बारे देखा जा चुका है.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: March 3, 2026 13:40:00 IST

Mobile Ads 1x1

Father and Son Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक पिता और पुत्र की जोड़ी खूब तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लोदग जमकर देखना पसंद कर रहे हैं. वायरल वीडियो के मुताबिक. मुंबई से रुड़की तक की 1 हजार 500 किलोमीटर की यह यात्रा सिर्फ एक मजेदार सफर नहीं, बल्कि पिता और पुत्र के बीच के गहर रिश्ते को भी दर्शाती है. तो वहीं, इंटरेनट पर इन जोड़ी की कहानी तब वायरल हुई जब लोगों ने उनके इस लंबे रोड ट्रिप के प्रति उनके जज्बे को पहचाने की शुरुआत की. रास्ते में आने वासे कई सारी परेशानियों के बाद भी दोनों ने इस सफर का न सिर्फ जमकर आनंद लिया बल्कि सफर को यादगार बनाने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी 

तो वहीं, दूसरी तरफ इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारत की विविध संस्कृतियों के बार में भी वीडियो में जिक्र किया. सोशल मीडिया पर शेयर किया गया उनके वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. वीडियो के माध्यम से दोनों पिता और पुत्र ने यह संदेश भी दिया है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने परिवार के साथ ही समय बिताना चाहिए और थकावट भरे जिंदगी से हटकर कुछ नया भी करते रहना चाहिए. तो वहीं, दूसरी तरफ लोग उनके इस साहस और पिता-पुत्र की इस ‘बॉन्डिंग’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

यहां देखें वायरल वीडियो 

पिता-पुत्र की जोड़ी ने मिसाल की पेश

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां लोग अपने काम और डिजिटल उपकरणों में इतने व्यस्त हैं कि परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है, तो वहीं, मुंबई के इस पिता और पुत्र की जोड़ी ने रिश्ते की अनोखी मिसाल पेश की है. जहां, दोनों पिता-पुत्र ने मुंबई से उत्तराखंड के सबसे ऐतिहासिक शहर रुड़की तक की 1 हजार 500 किलोमीटर की दूरी को सड़क मार्ग से तय करने का अद्भुत फैसला लिया है. 

कब और कैसे हुई यात्रा की शुरुआत 

यात्रा की शुरुआत महाराष्ट्र के पश्चिमी तट से हुई, जहां से वे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों को पार करते हुए अपने सफर के तरफ तेजी से आग बढ़ते गए. रास्ते में कई कठिनाइयों का सामने करने के बाद भी दोनों ने हार नहीं मानी और अपने सफर को ऐसे ही कायम बरकरार रखा. सफर के दौरान उन्होंने रास्ते में रुककर स्थानीय ढाबों में जाकर खाने का जमकर आनंद लिया और साथ ही ग्रामीणों से बातचीत भी की.

वायरल वीडियो ने लोगों को किया भावुक 

यह यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने के बारे में नहीं थी. इसमें एक पिता द्वारा अपने पुत्र को जीवन के व्यावहारिक सबक सिखाने और एक पुत्र द्वारा अपने पिता के अनुभवों को सहेजने के पीछे कई सारी चीजें छिपी हुई थी. फिलहाल, इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को भावुक भी कर दिया है, क्योंकि यह कहानी हमें सिखाती है कि आखिरी में सिर्फ और सिर्फ वहीं यादें बच जाती हैं जो हम अपनों के साथ बिताते हैं. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > Father and Son Duo: पिता और पुत्र के रिश्ते ने खींचा इंटरनेट का ध्यान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुंबई से रुड़की तक का यादगार सफर

Written By: Darshna Deep
Last Updated: March 3, 2026 13:40:00 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS