Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > 50 रु. में मिल रही धर्मशाला की ताजी हवा, वायरल वीडियो ने लोगों में जगाई उत्सुकता

50 रु. में मिल रही धर्मशाला की ताजी हवा, वायरल वीडियो ने लोगों में जगाई उत्सुकता

दिल्ली की प्रदूषित हवा में सांस लेने वाले लोगों को एक लड़का पहाड़ों की शुद्ध हवा बेच रहा है. यह अनोखा स्टंट सोशल मीडिया पर छा गया है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: April 3, 2026 13:03:28 IST

Mobile Ads 1x1

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दिल्ली की प्रदूषित हवा में सांस लेने वाले लोगों को एक लड़का पहाड़ों की शुद्ध हवा बेच रहा है. यह अनोखा स्टंट सोशल मीडिया पर छा गया है.

इस वायरल वीडियो में दिखता है कि एक लड़का पहाड़ों की शुद्ध हवा को कम्प्रेस करके बोतल में भरता है. उसके बाद वो यह बोतल लोगों को 50 रुपये में खरीदने के लिए बात कर रहा है.

वायरल वीडियो की पूरी कहानी 

वीडियो में दिखता है कि एक युवक धर्मशाला में नाले के पास स्प्रे बोतल में “पहाड़ों की ताजी हवा” भरता है. इन सब बोतलों को वो एक बास्केट में पैक करता है. वो यह बोतल लेकर दिल्ली जाने वाली बस में जाकर बैठ जाता है. इसके बाद वो अपने सफर से जुड़े कुछ अनुभवों को दिखाता है, उसके बाद दिल्ली पहुंच जाता है. दिल्ली में वह कनॉट प्लेस जाकर लोगों को अपनी ताजी हवा की बोतल बेचने के लिए कन्विंस करने का प्रयास करता है. वो लोगों को इसके फायदे बताते हैं और 50 रु. में खरीदने की बात करते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर @iNikhilsaini द्वारा शेयर किया गया. 

इस बोतल के खरीदारों की प्रतिक्रिया की बात करें तो खरीदारों ने कहा कि हवा “अलग लग रही है” और “बहुत अच्छी लगी.” कई लोगों ने इस हवा की क्वालिटी को पसंद किया. दिल्ली के प्रदूषित वातावरण में यह पहाड़ी हवा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोगों ने इस वीडियो को खूब शेयर किया और बढ़-चढ़कर कमेंट किये. कई लोगों ने इसे स्कैम बताया तो वहीं कई लोग इस इनोवेटिव सोच की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि दिल्ली की प्रदूषित हवा के बीच यह एक अच्छा विकल्प है.

MORE NEWS