Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Inspirational Story: फर्श से अर्श तक,  मोची से व्हीलचेयर वाले ‘ज़ोमैटो हीरो’ बनने की कहानी ने इंटरनेट पर जीता लोगों का दिल

Inspirational Story: फर्श से अर्श तक,  मोची से व्हीलचेयर वाले ‘ज़ोमैटो हीरो’ बनने की कहानी ने इंटरनेट पर जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक व्यक्ति की संघर्ष और सफलता (Struggle and Success Story) की कहानी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है, जिसकी लोग जमकर सरहाना कर रहे हैं.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: March 1, 2026 18:33:04 IST

Mobile Ads 1x1

 Man’s Inspiring Journey: जीवन की चुनौतियों के आगे घुटने टेकने के बजाय, इस शख्स ने अपनी तकदीर खुद लिखने का फैसला किया है. तो वहीं, कभी सड़क किनारे बैठकर लोगों के जूते गांठने वाला यह व्यक्ति आज आधुनिक तकनीक और अपनी इच्छाशक्ति के दम पर शहर भर में खाने की डिलीवरी कर रहा है. इसके अलावा उनकी विशेष रूप से डिजाइन की गई इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर अब उनकी कमजोरी नहीं, बल्कि उनकी रफ्तार बन चुकी है. दरअसल,  यह बदलाव केवल एक पेशे का नहीं, बल्कि स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की जीत का प्रतीक है. 

अब सोशल मीडिया पर जब उनकी यह यात्रा शेयर की गई, तो लोग पूरी तरह से चौंक गए. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें अपनी व्हीलचेयर को ट्रैफिक के बीच कुशलता से चलाते और समय पर ऑर्डर पहुंचाते हुए देखा जा सकता है. तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी यह कहानी उन सभी के लिए एक कड़ा जवाब है जो मुश्किल हालातों में उम्मीद छोड़ देते हैं. 

यहां देखें वायरल वीडियो 



दृढ़ संकल्प की शक्ति  और नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया

इस ‘ज़ोमैटो हीरो’ की प्रशंसा करते हुए नेटिज़न्स ने उन्हें “असली इन्फ्लुएंसर” बताया है. तो वहीं, दूसरी तरफ इंस्टाग्राम और ट्विटर पर हज़ारों लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा हमें सिखाती है कि बाधाएं केवल दिमाग में होती हैं, इरादों में नहीं.  इसके अलावा कई लोगों ने ज़ोमैटो से भी अपील करते हुए कहा है कि ऐसे साहसी डिलीवरी पार्टनर्स को विशेष बोनस और सम्मान दिया जाना चाहिए. 

कहानी से लोगों को क्या मिलती है सीख 

यह कहानी केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि समावेशी कार्यबल (Inclusive Workforce) की बढ़ती ताकत को भी दर्शाती है. यह हमें याद दिलाता है कि अगर अवसर और तकनीक का सही साथ मिले, तो एक मोची भी आधुनिक अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बन सकता है और समाज के लिए मिसाल भी पेश कर सकता है. 

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > Inspirational Story: फर्श से अर्श तक,  मोची से व्हीलचेयर वाले ‘ज़ोमैटो हीरो’ बनने की कहानी ने इंटरनेट पर जीता लोगों का दिल

Written By: Darshna Deep
Last Updated: March 1, 2026 18:33:04 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS