Galgotias University Viral Video: नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. अक्सर अपनी पढ़ाई और प्लेसमेंट के लिए चर्चा में रहने वाला यह यूनिवर्सिटी हाल ही में रोबोट को लेकर काफी सुर्ख़ियों में था. एक बार फिर से यह युनिवर्सिटी सुर्ख़ियों में है और इस बार कैंपस के अंदर हुई दो लड़कियों की जबरदस्त भिड़ंत इसकी वजह है.
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ‘घर के क्लेश’ नाम के एक हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया, जो देखते ही देखते आग की तरह फैल गया. वीडियो में दो लड़कियां एक-दूसरे से बहस करती नजर आ रही हैं, लेकिन देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मार रही हैं और बाल खींच रही हैं.
Nari Shakthi at Galgotia university
👧👯♀️👧pic.twitter.com/NlUh1WBG3r— Anamika 🖤♥️🩺 (@KA32HHS08) March 28, 2026
झगड़े की वजह फिल्मी है
इंटरनेट पर चल रही चर्चाओं और दावों की मानें, तो इस लड़ाई की जड़ कोई पढ़ाई या कॉलेज का प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक ‘लव ट्रायंगल’ है. बताया जा रहा है कि एक लड़की को अपनी ही सहेली के बॉयफ्रेंड से लगाव हो गया था, जिसे लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था और आखिरकार यह गुस्सा कैंपस के बीचों-बीच फूट पड़ा. वीडियो की एक और हैरान करने वाली बात यह है कि जहाँ एक छात्र बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था, वहीं आसपास खड़े कई अन्य छात्र इस लड़ाई को रोकने के बजाय अपने फोन में रिकॉर्ड करने में व्यस्त थे. कुछ छात्र तो पीछे से हंसते और हूटिंग करते भी सुनाई दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक
वीडियो के वायरल होते ही मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. लोग इस घटना पर चुटकी लेते हुए तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘गलगोटिया का नाम तो वैसे ही बहुत बदनाम है.’ वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, ‘दोस्ती इतनी गहरी थी कि बॉयफ्रेंड भी कॉमन इंटरेस्ट बन गया.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गलगोटिया का कैंपस अब नेटफ्लिक्स से ज्यादा एंटरटेनिंग हो गया है.’ वहीं एक ने तो यहां तक कह दिया, ‘गलगोटिया के स्टूडेंट को रोबोट बनाना था, लेकिन उसने सहेली के बॉयफ्रेंड पर क्रश बना लिया। क्या सीन है!’ एक यूजर ने लिखा ‘ यह साल गलगोटिया कांड के लिए है.’
रोबोट की वजह से सुर्ख़ियों में था गलगोटिया
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान चीन में बने एक रोबोटिक कुत्ते को अपना बताकर पेश करने का आरोप लगा था. AI समिट में यूनिवर्सिटी ने इस रोबोट को भारत में ही विकसित AI तकनीक के तौर पर पेश किया था. यह दावा किया गया था कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी की अपनी आंतरिक तकनीक के विकास का नतीजा है. यूनिवर्सिटी की इस धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद युनिवर्सिटी की देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फजीहत हुई थी.
हालांकि यह वीडियो गलगोटिया यूनिवर्सिटी के कैंपस का बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक कॉलेज प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं आई है.