Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > रोजा खोलने से पहले गाई ‘गणेश स्तुति’, केरल के इस बच्चे की सेलिब्रिटी भी कर रहे तारीफ, वीडियो वायरल

रोजा खोलने से पहले गाई ‘गणेश स्तुति’, केरल के इस बच्चे की सेलिब्रिटी भी कर रहे तारीफ, वीडियो वायरल

एक वायरल वीडियो में केरल का बच्चा रोजा खोलने से पहले गणेश स्तुति गाता हुआ नजर आ रहा है. धार्मिक सौहार्द का शानदार उदाहरण पेश करते हुए इस बच्चे ने लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: March 18, 2026 15:24:20 IST

Mobile Ads 1x1

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में केरल का एक बच्चा रोजा खोलने से पहले गणेश स्तुति गाता हुआ नजर आ रहा है. 

धार्मिक सौहार्द का शानदार उदाहरण पेश करते हुए इस बच्चे ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो की आम लोगों के साथ कई मशहूर हस्तियों ने भी तारीफ की. कई लोगों ने तो इसे ‘रियल केरल स्टोरी’ तक कह दिया. 

वायरल वीडियो की पूरी कहानी 

रॉबिन ज़ैन नामक 13 वर्षीय बच्चा इफ्तार का इंतजार कर रहा था. अजान (वांकु) से पहले उसके सामने खाने-पीने की चीजें रखी थीं. तभी किसी ने गाना गाने को कहा तो उसने बिना हिचकिचाहट ‘गणनायकाय’ स्तुति गाने शुरू कर दी. बच्चे की मधुर आवाज और आत्मविश्वास ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह वीडियो मुस्लिम परिवार में हिन्दू संस्कृति के सम्मान को प्रदर्शित करता है. 

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. नेटिजंस ने इसे ‘रियल केरल स्टोरी’ कहा. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “सच्चा सेक्युलरिज्म यही है, भगवान एक ही हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “इतनी छोटी उम्र में एकता का संदेश.” कईयों ने केरल की सांस्कृतिक एकता की तारीफ की. 

मशहूर हस्तियों ने भी की सराहना

इस वीडियो की प्रशंसा कई मशहूर हस्तियों ने भी की है. मलयालम सिनेमा के सितारों ने भी इस बच्चे की तारीफ की. लक्ष्मी नक्षत्र, साधिका वेणुगोपाल, रॉनसन विंसेंट, दिव्या पिल्लई और अमृता सुरेश जैसे कई कलाकारों ने पोस्ट शेयर कर प्रतिभा और संदेश की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा, “यह केरल की असली तस्वीर है.” इस वीडियो पर पॉजिटिव रिएक्शन की बाढ़ आ गई.

MORE NEWS