Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > ‘गिर गया हूं…’, आलसी लोगों का ‘एंथम’ गीत सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

‘गिर गया हूं…’, आलसी लोगों का ‘एंथम’ गीत सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हाल ही में एक महिला ने 'गिर गया हूं' पर मजेदार एंथम बनाकर आलसी लोगों के लिए 'GOATED' गाना क्रिएट किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. यह क्लिप लोगों को खूब हंसा रही है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-10 16:01:48

Mobile Ads 1x1

अगर आप भी ठंड में नहाने से दूर भागने वालों की कैटेगरी में आते हैं, तो बधाई हो! इंटरनेट पर आप लोगों के लिए एक नया गाना रिलीज हो चुका है. ये गाना  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.    
हाल ही में एक महिला ने ‘गिर गया हूं’ पर मजेदार एंथम बनाकर आलसी लोगों के लिए ‘GOATED’ गाना क्रिएट किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. यह क्लिप लोगों को खूब हंसा रही है.

वीडियो में क्या है खास?

वीडियो में महिला आलसीपन को हाइलाइट करते हुए ‘गिर गया हूं’ लाइन को बार-बार दोहराती नजर आती है. वह कुर्सी पर लेटे हुए या रिलैक्स पोज में गाती है, जैसे बेड से न उठने, काम टालने और लेजी लाइफ को सेलिब्रेट कर रही हों. उनकी एक्सप्रेशन्स और टोन इतनी रिलेटेबल हैं कि आलसी लोग खुद को देखते महसूस करते हैं. यह शॉर्ट क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर होते ही ट्रेंड करने लगी.
वीडियो पर लिखा है, “गिर गया हूं – आलसी एंथम”, जबकि कैप्शन में लिखा है, “मेरे ‘आलस-ए-जिस्म’ एल्बम का एक और गाना.” क्लिप में वह कहती हैं, “ग़ज़ल पेश कर रही हूं उन लोगों के लिए, जो आज फिर से नहीं नहाए हैं,” और फिर गीत गाना शुरू कर देती हैं. वीडियो में आगे वह हारमोनियम और तबला जैसे भारतीय वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल करते हुए इस मज़ेदार गीत को गाती हुई दिखाई देती हैं.

लोगों का रिएक्शन

लोगों ने इसे ‘लेजी लोगों का नेशनल एंथम’ करार दिया और कमेंट्स में लिखा, “यह हमारी जिंदगी का सार है”, “खास आलसी लोगों के लिए”. वीडियो बेहद  अंदाज में है, कई यूजर्स ने इसे रील्स बनाकर भी शेयर किया. कुछ ने कहा, “इंटरनेट गलत लोगों के हाथ में है, लेकिन अच्छा कंटेंट बना रही है.”  लाखों व्यूज के साथ यह वीडियो ट्रेंडिंग  बना हुआ है.
आजकल की फास्ट लाइफ में आलसीपन हर किसी की कमजोरी है, और यह वीडियो उसी पर सटीक तंज कसता है. ‘गिर गया हूं’ जैसे कैची वर्ड्स रिलेटेबल हैं. महिला की क्रिएटिव अप्रोच और ह्यूमर ने इसे बेहतरीन बना दिया.

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > ‘गिर गया हूं…’, आलसी लोगों का ‘एंथम’ गीत सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-02-10 16:01:48

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS