Girl Bike Stunt Video: आपने सोशल मीडिया पर हैरतअंगेज स्टंट्स के वायरल वीडियो तो कई देखे होंगे. लेकिन, हाल ही में इंटरनेट पर एक लड़की द्वारा बाइक पर दिखाए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बादव आपके भी होश उड़ जाएंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक युवती को भारी स्पोर्ट्स बाइक पर बेहद ही संतुलन के साथ स्टंट करते हुए देखा जा सकता है. तो वहीं, युवती की इस हैरान करने वाली फुर्ती के साथ-साथ बाइक को नियंत्रण करने की कला को देखने के बाद हर कोई पूरी तरह से दंग रह गया है. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, जहां लोग वीडियो को अपने दोस्तों के साथ जमकर शेयर कर रहे हैं.
तो वहीं, दूसरी तरफ वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होते ही नेटिज़न्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली है. जहां, कुछ लोग इन ‘विमेन एम्पावरमेंट’ का नमूना बता रहे हैं, तो कुछ लोगों ने इस युवती की निडरता को सलाम करते हुए स्टंट राइडर्स से की जा रही है. लेकिन, इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर से सुरक्षा को लेकर कई बड़े और गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं, क्योंकि बाइक स्टंट्स में जोखिम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है.
यहां देखें वायरल वीडियो
Bike Stunt Girl pic.twitter.com/L0T6UMUye8
— Alex Thomas (@vasaialex) February 5, 2024
वायरल वीडियो ने तोड़ी रूढ़िवादी धारणा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने देखा जाए तो एक तरह से रूढ़िवादी धारणा को तोड़ने का काम भी किया. जहां, आज भी कई लोग यह मानते हैं कि महिलाएं स्टंट नहीं कर सकती हैं, तो वहीं यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं हर कुछ कर सकती हैं. वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि बिनी किसी तरह के घबराहट के तेज रफ्तार में बाइक को अपने इशारों पर चलाना हर किसी को चौंकाने वाला है.
वीडियो को लेकर पुलिस ने लोगों से की अपील
तो वहीं, दूसरी तरफ इस घटना को लेकर विशेषज्ञों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसे स्टंट्स सिर्फ और सिर्फ बंद ट्रैक के साथ-साथ हेलमेट के साथ ही किए जाने चाहिए, नहीं तो बिना सुरक्षा गियर के इस तरह के स्टंट्स करने से जान को खतरा भी हो सकता है.