Live
Search
Home > अजब गजब न्यूज > होटल में दूसरी लड़की के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को लग गई भनक; फिर जो हुआ…

होटल में दूसरी लड़की के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को लग गई भनक; फिर जो हुआ…

Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को गाली देती हुई नजर आ रही है. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 2, 2026 16:19:33 IST

Mobile Ads 1x1

Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो कि उत्तराखंड सिटी का बताया जा रहा है. जिसमें एक लड़की किसी के साथ फोन पर बात कर रही है और गंदी-गंदी गालियां दे रही है. वीडियो किसी होटल के बाहर का लग रहा है. जानकारी के अनुसार एक लड़की ने प्यार में धोखा मिलने के बाद अपने बॉयफ्रेंड को पकड़ने के लिए होटल पहुंची, जहां वह किसी अन्य लड़की के साथ था.

जैसे ही गर्लफ्रेंड होटल के नीचे पहुंची लड़के को कॉल करते हुए गुस्से में गंदी-गंदी गालियां देने लगती हैं. बार-बार नीचे खड़ी कार में मारते हुए गुस्से में गालियां देने लगती है. आसपास लोगों की भीड़ लग जाती है और वह तमाशा देखने लगते हैं.

क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की कॉल पर कहती है कि हर चौथे दिन पैरों में गिरकर माफी मांगता है और फिर किसी अन्य लड़की के साथ होता है. इसके बाद वह लड़के को नीचे आने को कहती है. जानकारी के अनुसार, लड़की का ये हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चला. बताया जा रहा है कि लड़की नशे में थी और लड़क नीचे आने से डरता रहा. मामला बिगड़ता देख आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभाला.

‘मैं इनके साथ तीन बार…’, भागकर रचाई शादी, फिर लगाया संगीन आरोप! युवती का चौंकाने वाला खुलासा

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अब तक करीब 11,300 व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा, 121 लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है. 17 लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने मजाक में कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसी गाली कौन देता है यार. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अपने संस्कारों का परिचय दे रही है. एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस लड़की ने तो महिला की गरिमा को तार-तार कर दिया. गाली गलौज करने में लड़कों को भी पीछे छोड़ दिया. इस तरह के कई मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिलती है.

 Virtual Girlfriend Viral: ऑनलाइन ‘वर्चुअल गर्लफ्रेंड’ का बिजनेस, साल में 1.84 करोड़ की कमाई, कहा- पुरुष मिलना तक नहीं चाहते

MORE NEWS

Home > अजब गजब न्यूज > होटल में दूसरी लड़की के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को लग गई भनक; फिर जो हुआ…

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 2, 2026 16:19:33 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS