शादियों में अक्सर दूल्हे और दुल्हन के दोस्तों को जोरदार डांस करते देखा जाता है. लेकिन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा अपनी शादी पर ऐसा डांस करता है कि दुल्हन भी हैरान हो जाती हैं. उसके डांस ने अन्य लोगों के अंदर भी जोश भर दिया और सभी नाचने लगे. अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो राह है.
क्या है वायरल वीडियो?
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि दूल्हा सड़क पर अपनी शादी में जोश से नाचता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दुल्हन उसके बगल में मुस्कुराती हुई खड़ी है. दूल्हे ने गहरे नीले रंग का सूट पहना हुआ है और उसके गले में फूलों की माला और सिर पर साफा है. उसने अपने हाथ हवा में लहराए और जोश से नाचने लगा. वहीं शादी के जोड़े में खड़ी दुल्हन अपने पति को बस देखती रही. फिर आगे वीडियो में दिखात है कि भीड़ में से कुछ लोगों ने दुल्हन को दूल्हे के पास नाचने के लिए उकसाया, लेकिन वह झिझकती रही. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या बोले नेटिजंस?
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘नाच ये रहे हैं और शर्म मुझे आ रही है.’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘आदमी के अंदर का आत्मविश्वास गजब का है.’ एक ने मजाक में लिखा, ‘जब मेरे दोस्त की परिवार वाले शादी करा दें, तो उसका रिएक्शन ऐसा ही होगा.’ इसके अलावा कुछ ने कहा कि इसमें क्या दिक्कत है वो खुश है तो.
कुछ और वीडियोज होते रहते हैं वायरल
एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दूल्हा डांस कर रहा है और अपनी दुल्हन को भी नाचने के लिए मजबूर कर रहा है. हालांकि, लड़की बार-बार मना करती है, लेकिन दूल्हा जोरदार डांस करता नजर आता है.