यह वीडियो भाई-बहन (Brother and Sister) के अटूट प्रेम (Unconditional Love) और भावनात्मक जुड़ाव की एक ऐसी मिसाल को पेश करती है, जिसने इंटरनेट पर हर किसी को भावुक कर दिया है.
भाई के अटूट प्यार ने सभी को किया भावुक
Heart touching viral video: सोशल मीडिया पर एक भाई का अटूट प्रेम देखने को मिल रहा है. जिसको देखने के बाद लोग इस वीडियो पर जमकर न सिर्फ प्यार बरसा रहे हैं, बल्कि अपने दोस्तों और परिवार के साथ तेजी से शेयर भी कर रहे हैं. यह वायरल वीडियो साबित करता है कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है. ज्यादातर विदाई के समय भाई अपनी बहन को नम आंखों से विदा करते हैं, लेकिन एक भाई ने अपनी बहन के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करने के लिए सारी हदें पार कर दी. वायरल वीडियो को आप खुद देख लीजिए
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक नवविवाहित दुल्हन अपनी विदाई के बाद कार में बैठकर अपने ससुराल की तरफ जा रही है. लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि उसका भाई अपनी साइकिल पर सवार होकर उस कार के पीछे-पीछे चलते हुए देखा जा सकता है. इसके साथ ही वह सिर्फ कुछ मीटर नहीं, बल्कि पूरे 70 किलोमीटर तक अपनी बहन की कार के पीछे साइकिल चलाता है.
तो वहीं, बहन ने जब बार-बार पीछे मुड़कर देखा, तो वह अपने भाई को पसीने से तर-बतर लेकिन चेहरे पर मुस्कान लिए पैडल मारते हुए पाया. भाई का मकसद सिर्फ और सिर्फ अपनी बहन को यह अहसास दिलाना था कि वह उसे कितनी दूर तक छोड़ने की हिम्मत रखता है और वह हमेशा हगर मोड़ पर उसके साथ खड़ा रहेगा.
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तेजी से शेयर किया गया, यह देखते ही देखते वायरल हो गया. कुछ नेटिज़न्स इस निस्वार्थ प्रेम को देखकर भावुक हो गए हैं. वायरल वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग व्यस्तता का बहाना देते हैं, वहां इस भाई ने सादगी और मेहनत से हर किसी का दिल जीत लिया है.
किसी ने यह भी कहा कि यह सिर्फ 70 किलोमीटर की दूरी नहीं है, यह उस सुरक्षा और प्यार का सफर है जो एक हर भाई अपनी बहन को देना चाहता है. तो वहीं, दूसरी तरफ कई लोगों ने इस साल का सबसे बेहतरीन वीडियो बताया है.
Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…
NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…
Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…
Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…